HEALTH. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान रखना तो भूल ही गए। ऊपर से लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करना, मोबाइल या लैपटॉप पर झुककर रहना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी आम हो गई है। जिसका सीधा असर हमारी रीढ़ और नसों पर जरुर पड़ता है। जब कमर या पैर की नसों पर लगातार दबाव बना रहता है, तो दिमाग और मांसपेशियों के बीच सिग्नल सही तरीके से नहीं पहुंच पाते। इस समस्या का परिणाम दर्द, सुन्नता और कमजोरी के रूप में सामने आता है। कई मामलों में दर्द कमर से शुरू होकर धीरे-धीरे पैर तक फैल जाता है। हैरानी की बात यह है कि पैर की नस दबने की दिक्कत अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही। आज के समय में युवा, ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोग और यहां तक कि खिलाड़ी भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। अक्सर इसके लक्षण धीरे-धीरे उभरते हैं, जिस वजह से लोग समय रहते डॉक्टर से सलाह नहीं ले पाते। इस लेख में हम आपको पैर की नस दबने के क्या कारण होते हैं बताते हैं-

