Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»खेल»यूथ वनडे में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, IND vs SA मुकाबले में भारत मजबूत
    खेल

    यूथ वनडे में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, IND vs SA मुकाबले में भारत मजबूत

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    SPORTS बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले जा रहे इस मैच की शुरुआत करीब एक घंटे की देरी से हुई, क्योंकि मैदान पर हल्की बारिश और बिजली चमकने की स्थिति बनी हुई थी।

    बता दें कि मौसम के कारण मुकाबले को 50 ओवर की बजाय 42-42 ओवर का कर दिया गया है और डकवर्थ-लुईस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 230 रनों का टारगेट मिला। खबर लिखे जाने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर संभलकर खेलते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ना शुरू किया है, जहां वेदांत त्रिवेदी और अभिग्यान कुंडू क्रीज पर मौजूद रहे।

     

    गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत की सबसे बड़ी ताकत एक बार फिर 14 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी बने। वैभव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों पर 68 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 10 शानदार छक्के और एक चौका शामिल रहा, जिससे भारत की रन गति शुरुआत से ही तेज बनी रही।

     

    इससे पहले दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 की टीम 245 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते चले गए। हालांकि जेसन रोउल्स ने एक छोर संभाले रखा और शानदार शतक जड़ते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया है। रोउल्स ने 114 रनों की अहम पारी खेली, जिससे दक्षिण अफ्रीका 200 के पार पहुंचने में सफल रहा।

     

    मौजूद जानकारी के अनुसार भारत की ओर से किशन कुमार सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि आरएस अंबरीश को दो सफलताएं मिली हैं। भारतीय गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में शानदार नियंत्रण दिखाया, लेकिन अंतिम ओवरों में रोउल्स की आक्रामक बल्लेबाजी ने स्कोर को बढ़ा दिया।

     

    गौरतलब है कि तीन मैचों की इस यूथ वनडे सीरीज में भारत पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका है। बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में भारत ने डीएलएस पद्धति के तहत 25 रनों से जीत दर्ज की थी। उस मैच में हरवंश पंगालिया ने 93 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि आरएस अंबरीश ने भी अर्धशतक लगाया था।

     

    कुल मिलाकर देखा जाए तो मौजूदा मैच में भी भारत अंडर-19 टीम का दबदबा साफ नजर आया। युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और खासकर वैभव सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी इस दौरे में टीम इंडिया की सबसे बड़ी पहचान बनती जा रही है, जिससे आने वाले मुकाबलों के लिए भी भारत मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा।

    Korba Ratan
    India strong in the IND vs SA match Vaibhav Suryavanshi's explosive performance in the Youth ODI
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleलंबे समय तक कुर्सी पर बैठना बन सकता है खतरा, पैर की नस दबने की ये हैं बड़ी वजहें
    Next Article हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आए पार्षद पति, दर्दनाक मौत

    Related Posts

    विराट और 100 शतकों के बीच सिर्फ 72 रन बने ‘विलेन’, क्या है कोहली के नर्वस 90 का पूरा ‘खेल’?

    January 13, 2026

    कोहली का विराट कारनामा, इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा रन-स्कोरर बने

    January 13, 2026

    IND vs NZ: वडोदरा ODI में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, विराट कोहली ने खेली 93 रनों की शानदार पारी

    January 12, 2026

    India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा है रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

    January 11, 2026
    Our Picks

    विराट और 100 शतकों के बीच सिर्फ 72 रन बने ‘विलेन’, क्या है कोहली के नर्वस 90 का पूरा ‘खेल’?

    January 13, 2026

    कोहली का विराट कारनामा, इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा रन-स्कोरर बने

    January 13, 2026

    IND vs NZ: वडोदरा ODI में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, विराट कोहली ने खेली 93 रनों की शानदार पारी

    January 12, 2026

    India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा है रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

    January 11, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.