Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»रायपुर»छत्तीसगढ़ के CRPF इंस्पेक्टर बने KBC-17 के करोड़पति
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ के CRPF इंस्पेक्टर बने KBC-17 के करोड़पति

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई/रायपुर। अमिताभ बच्चन के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति -17 को दूसरा करोड़पति मिल गया। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तैनात CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये का सवाल चंद सेकंड में हल कर इतिहास रच दिया। उनकी तेज़ समझ और आत्मविश्वास को देखकर न सिर्फ बिग बी बल्कि स्टूडियो में मौजूद दर्शक भी दंग रह गए।
    रांची निवासी बिप्लव बिस्वास ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया। शो की शुरुआत में ही उन्होंने अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताई, जिसे बिग बी ने सहर्ष स्वीकार किया। बातचीत के दौरान बिप्लव ने जंगलों में तैनाती, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और अपने साथी जवानों के बलिदान का भावुक जिक्र किया।
    खेल के दौरान बिप्लव ने 5 लाख रुपये तक के सभी सवाल बिना किसी लाइफलाइन के पार कर लिए। 12.50 लाख के सवाल पर उन्होंने ऑडियंस पोल का सहारा लिया, 25 लाख पर संकेतसूचक लाइफलाइन और 50 लाख के सवाल में 50-50 का इस्तेमाल किया। इसके बाद जब 1 करोड़ का सवाल आया, तो बिप्लव का आत्मविश्वास देखते ही बनता था।
    सवाल सुनते ही उन्होंने कहा, “मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करूंगा,” और सीधे ऑप्शन D चुन लिया। जवाब बिल्कुल सही निकला और सेकंडों में बिप्लव 1 करोड़ रुपये जीत गए। यह पल इतना चौंकाने वाला था कि अमिताभ बच्चन भी अपनी हैरानी छुपा नहीं सके।
    1 करोड़ रुपये का सवाल था— स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था? सही जवाब था— ‘इसेयर’। बिप्लव ने बताया कि उन्हें जहाज के स्टीयरमैन का नाम तक याद है। बिप्लव की असाधारण जानकारी और विनम्रता से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार के साथ अपने घर डिनर के लिए आमंत्रित किया। 1 करोड़ की राशि के साथ बिप्लव को एक कार भी मिली है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ CRPF बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश को गर्व महसूस कराया है।

    Korba Ratan
    CRPF Inspector from Chhattisgarh becomes crorepati on KBC-17
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous ArticleBox Office पर ‘Ikkis’ का धमाका, ओपनिंग डे में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ने रचा इतिहास
    Next Article महंगी हुई सिगरेट और पान मसाला! सरकार के टैक्स बढ़ाने से जेब पर पड़ेगा असर

    Related Posts

    अगर आप भी कम पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान! शरीर में हो सकती हैं ये बड़ी समस्याएं

    January 13, 2026

    Makar Sankranti 2026: कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी? जानिए सही तिथि और पूजा विधि

    January 13, 2026

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान और हरियाणा में पारा शून्य के करीब

    January 13, 2026

    सर्वमंगला नगर में शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

    January 12, 2026
    Our Picks

    अगर आप भी कम पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान! शरीर में हो सकती हैं ये बड़ी समस्याएं

    January 13, 2026

    Makar Sankranti 2026: कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी? जानिए सही तिथि और पूजा विधि

    January 13, 2026

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान और हरियाणा में पारा शून्य के करीब

    January 13, 2026

    सर्वमंगला नगर में शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

    January 12, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.