Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»हेल्थ»महंगी हुई सिगरेट और पान मसाला! सरकार के टैक्स बढ़ाने से जेब पर पड़ेगा असर
    हेल्थ

    महंगी हुई सिगरेट और पान मसाला! सरकार के टैक्स बढ़ाने से जेब पर पड़ेगा असर

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: सरकार ने तंबाकू उत्पादों और पान मसाला पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और स्वास्थ्य उपकर लगाने की घोषणा की है, जो 1 फरवरी 2026 से लागू होंगे. वित्त मंत्रालय द्वारा 31 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचनाओं के अनुसार, ये नए कर माल एवं सेवा कर (GST) के अतिरिक्त होंगे और वर्तमान में लगाए जा रहे क्षतिपूर्ति उपकर का स्थान लेंगे.

    GST की दरों में बढ़ोतरी

    सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, 1 फरवरी से पान मसाला, सिगरेट, तंबाकू और इससे जुड़े उत्पादों पर 40 प्रतिशत GST लगाया जाएगा, जबकि बीड़ी पर 18 प्रतिशत GST लागू रहेगा. इसके अलावा, पान मसाला पर स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा.

    तंबाकू उत्पादों के लिए नई मूल्यांकन प्रणाली

    तंबाकू उत्पादों जैसे चबाने वाला तंबाकू, फिल्टर खैनी, जर्दा सुगंधित तंबाकू और गुटखा के लिए एमआरपी-आधारित मूल्यांकन प्रणाली शुरू की गई है. इसके तहत पैकेट पर घोषित खुदरा बिक्री मूल्य के आधार पर GST मूल्य तय किया जाएगा, जिससे कर निर्धारण अधिक पारदर्शी होगा.

    गुटखा और अन्य उत्पादों पर भारी उत्पाद शुल्क

    नई व्यवस्था के तहत,

    गुटखा पर 91 प्रतिशत

    चबाने वाले तंबाकू पर 82 प्रतिशत

    जर्दा सुगंधित तंबाकू पर 82 प्रतिशत

    अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा.

    वहीं, सिगरेट की लंबाई और फिल्टर के आधार पर प्रति 1,000 स्टिक पर 2,050 रुपये से 8,500 रुपये तक का कर तय किया गया है.

    राज्यों को मिलेगा कर राजस्व का हिस्सा

    उत्पाद शुल्क से प्राप्त राजस्व का पुनर्वितरण वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार राज्यों के बीच किया जाएगा. केंद्र सरकार के कर राजस्व का 41 प्रतिशत राज्यों को विभाज्य निधि के तहत दिया जाएगा.

    स्वास्थ्य उपकर का उद्देश्य

    पान मसाला उत्पादन इकाइयों की उत्पादन क्षमता के आधार पर स्वास्थ्य उपकर लगाया जाएगा. इस उपकर से प्राप्त राशि का एक हिस्सा स्वास्थ्य जागरूकता और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के लिए राज्यों के साथ साझा किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि इसका उद्देश्य स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों के लिए समर्पित संसाधन तैयार करना है.

    नए नियम भी अधिसूचित

    वित्त मंत्रालय ने चबाने वाले तंबाकू, जर्दा सुगंधित तंबाकू और गुटखा पैकिंग मशीन (क्षमता निर्धारण एवं शुल्क संग्रह) नियम, 2026 को भी अधिसूचित कर दिया है. संसद ने पिछले महीने पान मसाला पर उपकर और तंबाकू पर उत्पाद शुल्क लगाने को मंजूरी दी थी.

    सिगरेट कंपनियों के शेयर गिरे

    वहीं, केंद्र सरकार द्वारा सिगरेट पर नई एक्साइज ड्यूटी लगाने की अधिसूचना जारी करने के बाद सिगरेट कंपनियों के शेयरों में आज जोरदार गिरावट आई है. बाजार की दिग्गज कंपनी ITC, जो देश की सबसे बड़ी सिगरेट निर्माता है के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान ही 4% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. सुबह 11 बजे आईटीसी के शेयर 6.45 फीसदी की गिरावट के साथ 376.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं, गॉडफ्रे फिलिप्‍स शेयर 10.33 फीसदी की गिरावट के साथ 2478.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था. निवेशकों को डर है कि ऊंचे टैक्स के कारण सिगरेट की बिक्री में कमी आ सकती है और कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन पर दबाव बढ़ेगा.

    Korba Ratan
    Cigarettes and pan masala become more expensive! Government tax hikes will hit your pockets
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के CRPF इंस्पेक्टर बने KBC-17 के करोड़पति
    Next Article Rashifal 2 January 2026: करियर और धन में कुछ राशियों के लिए आएगी सफलता, जानें किसे रहना होगा सावधान; आइए जानते हैं आज का राशिफल

    Related Posts

    सुबह खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स, थकान रहेगी दूर और एनर्जी रहेगी बरकरार

    January 13, 2026

    कच्चा गाजर खाने के फायदे और नुकसान

    January 12, 2026

    Fast Food बना रहा शरीर को खोखला, Health Experts ने दी चेतावनी, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

    January 11, 2026

    ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है पौष्टिकता से भरपूर पालक पराठा, बच्चे भी करेंगे पसंद

    January 9, 2026
    Our Picks

    सुबह खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स, थकान रहेगी दूर और एनर्जी रहेगी बरकरार

    January 13, 2026

    कच्चा गाजर खाने के फायदे और नुकसान

    January 12, 2026

    Fast Food बना रहा शरीर को खोखला, Health Experts ने दी चेतावनी, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

    January 11, 2026

    ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है पौष्टिकता से भरपूर पालक पराठा, बच्चे भी करेंगे पसंद

    January 9, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.