Author: Korba Ratan
HEALTH. आजकल लोग हेल्दी डाइट पर ज्यादा ध्यान देते हैं। हर कोई हेल्दी रहना प्रायोरिटी में शामिल कर रहे हैं। लोग अपनी डाइट से लेकर लाइफस्टाइल तक कई छोटे-बड़े बदलाव करते हैं। इसलिए सुबह की शुरुआत में पहला गिलास काफी हद तक यह तय करता है कि आपका दिन कैसा गुजरेगा। अधिकतर लोग सुबह साधारण पानी पीते हैं, लेकिन अगर इसकी जगह कुछ खास हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल किया जाए, तो ये सेहत पर कई गुना बेहतर असर डाल सकती हैं। ऐसी मॉर्निंग ड्रिंक्स न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को तेज करती हैं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण देकर एनर्जी लेवल भी बढ़ाती हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसी खास सुबह की ड्रिंक्स के बारे में, जो आपको पूरे दिन तरोताजा और…
बिलासपुर : गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। तात्या भील बॉयज़ हॉस्टल के मेस में नाश्ता लेने गए बीटेक छात्र हर्ष अग्रवाल पर रसोइए द्वारा चाकू से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। रसोइए का हाथ में चाकू लेकर छात्र को दौड़ाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाश्ते का समय समाप्त होने के बाद नाश्ता मांगने को लेकर छात्र और मेस कर्मियों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि मेस में काम…
कोरबा : केंदई रेंज में कुछ दिनों की राहत के बाद अब हाथियों ने वापस लौटना शुरू कर दिया है। दो दर्जन हाथी बीती रात जटगा रेंज से केंदई रेंज की सीमा पर प्रवेश किया और परला जंगल में पहुंचने के साथ डेरा डाल दिया। हाथियों का आज सुबह यहां पर विचरण करते हुए देखे जाने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गए हैं। परला व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। ज्ञात रहे हाथियों का दल अक्सर केंदई…
बिलासपुर : विवेकानंद उद्यान में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने कार्यक्रम पर हमला कर दिया। इस हमले की वजह से कार्यक्रम पूरी तरह से बाधित हो गया और इसे डिप्टी सीएम के संबोधन के साथ समाप्त कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, विवेकानंद उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल थे। कार्यक्रम चल ही रहा था कि अचानक मधुमक्खियों ने वहां हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने मौजूद बच्चों और लोगों पर हमला किया, जिससे कार्यक्रम…
रायगढ़ । रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगढ़ रोड पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हुंडई कार द्वारा ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दिए जाने से स्कूटी सवार एक नाबालिग समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हुंडई कार रायगढ़ से सारंगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम तेतला के पास चंद्रपुर की ओर से आ रही स्कूटी से उसकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार बच्चा करीब 20 फीट दूर सड़क पर जा…
कोरबा: सर्वमंगला नगर में आध्यात्म की अविरल धारा प्रवाहित होने जा रही है। वार्ड में आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा के प्रथम दिवस पर आज भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। कथा के विधिवत शुभारंभ से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उठाया कलश कलश यात्रा का प्रारंभ सर्वमंगला नगर स्थित छोटा दशहरा मैदान (कथा स्थल) से हुआ। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में वार्ड वासी और श्रद्धालु सम्मिलित हुए। विशेष रूप से महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर, सिर पर मंगल कलश लिए कतारबद्ध होकर चल…
कोरबा। धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे 40 वर्षीय किसान सुमेर सिंह गोड़ ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। किसान ने तीन एकड़ 75 डिसमिल जमीन पर 68 क्विंटल से अधिक धान उगाई थी, लेकिन टोकन प्राप्त करने में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। फोन नहीं होने के कारण उनकी समस्या और बढ़ गई थी। कोरबी निवासी संजय श्रीवास्तव का कहना है कि सुमेर सिंह गोड़ को टोकन कटवाने के लिए कई दुकानों, पटवारी…
ग्वालियर। नये साल 2026 में प्रदेश का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। यहां एक 75 साल के रिटायर्ड रजिस्ट्रार बुजुर्ग को आईपीएस और सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने 31 दिन तक डिजिटल अरेस्ट किया और 1.12 करोड़ रुपये ठग लिए। कॉल करने वाले ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में शामिल बताया और कहा कि दो लाख रुपये में उनका आईसीआईसीआई बैंक का खाता बेचा गया है, जिसका उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग में करोड़ों रुपये के लेनदेन के लिए किया गया। इसके बाद सीबीआई अधिकारी बनकर भी कॉल किया गया। यह पूरा घटनाक्रम 16 नवंबर 2025 से 3 जनवरी…
कोरबा। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत अजगरबहार कोसगई मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम धनगांव कोसम नाला के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक सीजी-10-बीएक्स -7583) ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन अजगरबहार की ओर से तेज गति में आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को स्कॉर्पियो ने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा…
UP Politics: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी भले ही कोई खास कमाल नहीं कर पाई है लेकिन अब वह पूरी तैयारियों के साथ मैदान में जुट गई है. अगले साल 2027 में यूपी में एक बार फिर विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए सभी दलों ने कमर कसना शुरू कर दिया है. कांग्रेस पार्टी भी पूरी तरह से एक्टिव दिखाई दे रही है. कांग्रेस की कमान इस बार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी संभाल सकती हैं. यानी प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका में नजर आ सकती है. लोकसभा में मिलीं 6 सीटें लोकसभा चुनाव की…