Author: Korba Ratan
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का पावन पर्व इस वर्ष 15 जनवरी 2026, गुरुवार को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है. माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, वृद्धि योग और ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में पड़ रही यह संक्रांति आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष फल देने वाली मानी जा रही है. इस दिन सूर्य मकर राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेगा, वहीं तैलित करण भी प्रभावी रहेगा. मकर संक्रांति का पुण्यकाल सूर्योदय से ही प्रारंभ हो जाएगा,…
CG News: कांग्रेस नेता विकास तिवारी को एक और बड़ा झटका लगा है. झीरम घाटी नक्सल कांड को लेकर पार्टी लाइन से हटकर दिए गए बयानों के बाद पहले उन्हें वरिष्ठ प्रवक्ता पद से हटाया गया, फिर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया. अब एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन के सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटा दिया गया है.
Raipur: धरसीवां में 200 क्विंटल धान और ट्रक जब्त, मील को भी किया गया सील, सर्तक ऐप से हो रही निगरानी
Raipur: धरसीवां विकासखंड के ग्राम दोंदेकला स्थित प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति में संयुक्त जांच दल द्वारा जांच की गई. जांच के दौरान पीडी राइस मील के संचालक नूतन अग्रवाल, पति प्रदीप अग्रवाल से संबंधित 500 कट्टा (200 क्विंटल) धान और परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 04 JE 0813 को जब्त कर राइस मील को सील किया गया. धरसीवां में 200 क्विंटल धान और ट्रक जप्त खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी एवं उठाव की निगरानी के लिए राज्य शासन द्वारा इस वर्ष सर्तक ऐप के माध्यम से नई तकनीकी व्यवस्था लागू की गई है. इसके अंतर्गत…
IND vs NZ Raipur: राजधानी रायपुर में एक बार फिर छक्के-चौकों का रोमांच दिखने वाला है. जहां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है. इस बार छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए सख्त कदम उठा रहा है. भारत-न्यूजीलैंड के बीच T20 मैच, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम संघ ने साफ किया है कि फर्स्ट इनिंग खत्म होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में एंट्री नहीं दी जाएगी. इसके साथ…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप रहा. हालांकि प्रदेशवासियों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. छत्तीसगढ़ में हाड़ कंपाने वाली ठंड मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब अगले चार दिनों तक ठंड का असर कुछ काम होने की संभावना है. रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है. इसी कारण आने वाले कुछ दिनों में ठंड के दोबारा तेज होने की संभावना नहीं…
नवा रायपुर, 12 जनवरी।नवा रायपुर प्रीमियर लीग (NPL) 2026 का शुभारंभ 13 जनवरी से किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, टूर्नामेंट का रंगारंग उद्घाटन समारोह राखी, नवा रायपुर स्थित मैदान में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, श्री नवीन मार्कण्डेय (प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी), श्री अवनीश शरण (नोडल अधिकारी, इंद्रावती भवन) एवं श्री महादेव कावरे (आयुक्त, रायपुर संभाग) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। नवा रायपुर प्रीमियर लीग की नींव वर्ष…
नेशनल: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की एक और भयावह घटना सामने आई है। फेनी जिले में कट्टरपंथियों ने 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर कुमार दास की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी उसका ऑटो-रिक्शा भी छीनकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे ठीक दो दिन पहले सुनामगंज जिले में एक और हिंदू युवक जॉय महापात्रो की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। परिजनों का आरोप है कि जॉय को एक स्थानीय व्यक्ति ने पहले बेरहमी से पीटा और फिर…
INDIA. उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच कई क्षेत्रों में पारा शून्य के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग कार्यालयों ने सोमवार को जानकारी दी कि हरियाणा के गुरुग्राम और पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजस्थान के फतेहपुर (सीकर) में पारा शून्य से 0.4 डिग्री नीचे तक गिर गया। फरीदाबाद और रेवाड़ी सहित एनसीआर क्षेत्र में पारा शून्य के करीब पहुंचने से जमीन की सतह पर पाला (बर्फ की परत) जम गया। गुरुग्राम में गाड़ियों के शीशों पर बर्फ जमी दिखी और सूखी घास सख्त हो गई। यह पाला…
SPORTS. भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में 93 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इस पारी के साथ कोहली सभी फॉर्मेट मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार कोहली ने इस दौरान श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 28,016 अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं। अब इस सूची में कोहली से आगे केवल महान भारतीय बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 34,357 रन दर्ज…
BOLLYWOOD. थलपति विजय की बहुचर्चित तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayakan) एक बार फिर कानूनी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म के निर्माताओं ने अब देश की सबसे बड़ी अदालत, उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है। यह कदम मद्रास उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ उठाया गया है, जिसमें फिल्म को सीबीएफसी (CBFC) सर्टिफिकेट देने के आदेश पर रोक लगा दी गई थी। मद्रास उच्च न्यायालय ने नौ जनवरी को एकल न्यायाधीश के फैसले पर रोक लगा दी थी। इसके बाद राजनीतिक विवाद में फंसी इस फिल्म के भविष्य को लेकर संशय पैदा हो…