Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»कोरबा»क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति? जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा
    कोरबा

    क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति? जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Makar Sankranti Ki Katha: मकर संक्रांति हर वर्ष माघ महीने में मनाई जाती है. यह पर्व सूर्य देव के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर मनाया जाता है. देश के अलग-अलग हिस्सों में इस त्योहार को पोंगल, माघी, उत्तरायण और तिल संक्रांति जैसे नामों से भी जाना जाता है. यह पर्व शीत ऋतु के समापन और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है. मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान, पूजा-पाठ और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत करना अत्यंत शुभ माना जाता है. आज इस लेख में हम मकर संक्रांति से जुड़ी पौराणिक कथा के बारे में जानेंगे और समझेंगे कि इस महान पर्व की शुरुआत कैसे हुई.

    मकर संक्रांति से जुड़ी पौराणिक कथा

    पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्रकाश और तेज के दाता सूर्य देव की दो पत्नियां थीं. उनकी पहली पत्नी का नाम संज्ञा और दूसरी पत्नी का नाम छाया था. पहली पत्नी संज्ञा से सूर्य देव को दो संतानें प्राप्त हुईं—यम और यमी. वहीं दूसरी पत्नी छाया से उन्हें एक पुत्र हुआ, जिन्हें शनिदेव के नाम से जाना जाता है.

    माता छाया ने दिया सूर्यदेव को श्राप

    जब शनिदेव का जन्म हुआ, तब उनका रंग काला था. यह देखकर सूर्य देव क्रोधित हो गए और उन्होंने शनिदेव को अपनाने से इंकार कर दिया. सूर्य देव का कहना था कि उनका पुत्र काला नहीं हो सकता. इस कारण धीरे-धीरे सूर्य देव का व्यवहार शनिदेव और उनकी माता छाया के प्रति कठोर होता गया. अंत में सूर्य देव ने माता छाया और शनिदेव को अपने से अलग कर दिया. जिस स्थान पर वे रहने लगे, उसे कुंभ कहा गया. सूर्य देव के इस व्यवहार से दुखी होकर माता छाया ने उन्हें कुष्ठ रोग का श्राप दे दिया.

    सूर्य देव ने शनिदेव के घर को जला

    इस श्राप से क्रोधित होकर सूर्य देव ने माता छाया और शनिदेव के घर को जला दिया. बाद में सूर्य देव की पहली पत्नी संज्ञा से उत्पन्न पुत्र यम ने सूर्य देव को श्राप से मुक्त कराया. साथ ही यम ने सूर्य देव से आग्रह किया कि वे माता छाया और शनिदेव के साथ अच्छा व्यवहार करें. पुत्र की बात सुनकर सूर्य देव को अपनी गलती का एहसास हुआ और वे शनिदेव से मिलने उनके घर पहुंचे. लेकिन वहां उन्होंने देखा कि सब कुछ जलकर राख हो चुका है.

    शनिदेव ने तिल से किया पिता का स्वागत

    अपने पिता को देखकर शनिदेव अत्यंत प्रसन्न हुए. उन्होंने कोई शिकायत नहीं की और काले तिल से सूर्य देव का स्वागत किया. पुत्र के इस प्रेम और सम्मान को देखकर सूर्य देव बहुत प्रसन्न हुए. उन्होंने शनिदेव को एक नया घर प्रदान किया, जिसे मकर कहा गया. साथ ही सूर्य देव ने शनिदेव को कुंभ और मकर—दोनों राशियों का स्वामी बना दिया.

    सूर्य देव का वरदान

    सूर्य देव ने वरदान दिया कि जब भी वे शनिदेव के घर आएंगे, वहां धन-धान्य और खुशहाली बनी रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि मकर संक्रांति के दिन जो व्यक्ति सूर्य देव को काले तिल अर्पित करेगा, उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होगी. इसी कारण सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है.

    Korba Ratan
    Why is Makar Sankranti celebrated? Learn about the mythological story behind it.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleआज से शुरू WPL 2026 का महासंग्राम, पहले मुकाबले में MI और RCB आमने-सामने
    Next Article CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम, रायपुर में सीजन का सबसे कम तापमान, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

    Related Posts

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    वीडियो कॉल पर डराया, खातों से उड़ाए 1.12 करोड़, रिटायर्ड रजिस्ट्रार ठगे गए

    January 12, 2026

    ‘सिस्टम’ डांस का वीडियो वायरल: SDM ने दफ्तर छोड़ मंच पर उड़ाए नोट

    January 12, 2026

    पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘गजनी से औरंगजेब तक सब नष्ट हो गए, सोमनाथ मंदिर आज भी अडिग खड़ा है’

    January 11, 2026
    Our Picks

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    वीडियो कॉल पर डराया, खातों से उड़ाए 1.12 करोड़, रिटायर्ड रजिस्ट्रार ठगे गए

    January 12, 2026

    ‘सिस्टम’ डांस का वीडियो वायरल: SDM ने दफ्तर छोड़ मंच पर उड़ाए नोट

    January 12, 2026

    पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘गजनी से औरंगजेब तक सब नष्ट हो गए, सोमनाथ मंदिर आज भी अडिग खड़ा है’

    January 11, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.