Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»खेल»श्रीलंका का सूपड़ा साफ! भारत ने 5-0 से सीरीज जीती, दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
    खेल

    श्रीलंका का सूपड़ा साफ! भारत ने 5-0 से सीरीज जीती, दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    sports. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया। भारत ने श्रीलंका को पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में 15 रन से हराकर सीरीज पर 5–0 से क्लीन स्वीप किया है। इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर की जिम्मेदार पारी और गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाई है।

    बता दें कि यह मुकाबला 30 दिसंबर को खेला गया, जहां भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बना सका। शुरुआत भारत के लिए आसान नहीं रही और शीर्ष क्रम जल्दी बिखर गया था। शैफाली वर्मा सस्ते में आउट हो गईं, वहीं ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला और 43 गेंदों में 68 रन की संयमित लेकिन प्रभावशाली पारी खेली। अंतिम ओवरों में अरुंधति रेड्डी ने 11 गेंदों में 27 रन जोड़कर स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाया।

     

    श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहरी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके, जबकि चमारी अथापथु और रश्मिका सेव्वंडी को भी दो-दो सफलता मिली।

     

    लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत लड़खड़ाई, कप्तान चमारी अथापथु सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गईं। हालांकि इसके बाद हसिनी परेरा और इमेशा दुलानी ने पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े। परेरा ने 42 गेंदों पर 65 रन बनाए जबकि दुलानी ने 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इसके बावजूद रन रेट धीरे-धीरे बढ़ता चला गया।

     

    गौरतलब है कि 12वें ओवर में अमनजोत कौर ने दुलानी को आउट कर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। इसके बाद श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई और टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी।

     

    इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने निलाक्षिका सिल्वा को एलबीडब्ल्यू आउट कर अपना 152वां टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया और इस तरह वह महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट का रिकॉर्ड तोड़ा। दीप्ति के अलावा भारत के सभी गेंदबाजों ने कम से कम एक विकेट लिया, जिससे श्रीलंका पर लगातार दबाव बना रहा।

     

    मौजूद जानकारी के अनुसार, यह भारत का महिला टी20 में छठा 5–0 क्लीन स्वीप है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा कि 2025 का साल टीम के लिए बेहद खास रहा है और वनडे वर्ल्ड कप के बाद टीम ने टी20 फॉर्मेट में भी आत्मविश्वास के साथ खुद को ढाला है।

    Korba Ratan
    Deepti Sharma's historic record Sri Lanka whitewashed! India wins the series 5-0
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Article5 साल की कानूनी जंग के बाद उठा पर्दा: Netflix पर Bad Boy Billionaires India का आखिरी एपिसोड, सत्यम घोटाले का पूरा सच सामने
    Next Article जंग, साज़िश, सियासत और अंतरिक्ष तक भारत: 2025 की वो घटनाएं जिन्होंने पूरी दुनिया को हिला दिया

    Related Posts

    विराट और 100 शतकों के बीच सिर्फ 72 रन बने ‘विलेन’, क्या है कोहली के नर्वस 90 का पूरा ‘खेल’?

    January 13, 2026

    कोहली का विराट कारनामा, इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा रन-स्कोरर बने

    January 13, 2026

    IND vs NZ: वडोदरा ODI में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, विराट कोहली ने खेली 93 रनों की शानदार पारी

    January 12, 2026

    India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा है रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

    January 11, 2026
    Our Picks

    विराट और 100 शतकों के बीच सिर्फ 72 रन बने ‘विलेन’, क्या है कोहली के नर्वस 90 का पूरा ‘खेल’?

    January 13, 2026

    कोहली का विराट कारनामा, इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा रन-स्कोरर बने

    January 13, 2026

    IND vs NZ: वडोदरा ODI में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, विराट कोहली ने खेली 93 रनों की शानदार पारी

    January 12, 2026

    India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा है रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

    January 11, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.