उत्साह के साथ मनाया गया अन्न दान का पर्व, बच्चे- बड़े सभी ने घर घर जाकर मांगा छेरछेरा
कोरबा/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News: प्रदेश में पौष माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला छत्तीसगढ़ अंचल का प्रमुख लोक पर्व छेरछेरा धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला नगर में हर वर्ष की तरह पारंपरिक अन्नदान का लोक पर्व छेरछेरा लेकर भारी उत्साह देखा गया। इस पर्व को लेकर खासकर छोटे बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था बच्चों की टोलियां घर-घर जाकर छेरछेरा मांगते नजर आए…
शनिवार को सुबह से ही युवक, युवतिया और बच्चों की टोलियां लोगों के घरों में जाकर छेरछेरा माई कोठी के धान हेर हेरा की आवाजे लगा रहे थे। जहाँ हर घर से छेरछेरा मांगने वालों को कुछ न कुछ मिला कहीं से अनाज कहीं से पैसे तो कहीं से खाने पीने की वस्तुएं प्राप्त हो रही थी। छेरछेरा पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया फसल काटने और मिसाईं के बाद मनाया जाने वाले इस पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खास महत्व है। बता दे छत्तीसगढ़ का लोक जीवन प्राचीन काल से ही दान परंपरा का पोषक रहा है। मान्यता है कि धान के कुछ हिस्से को दान करने से अगले वर्ष अच्छी फसल होती है इसलिए इस दिन किसान अपने दरवाजे पर आए किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं करते सर्वमंगला नगर के बजरंग मोहल्ला, बरेठ मोहल्ला, दुल्लापुर, एसजीपी कॉलोनी, बरमपुर, आजाद नगर, शांति मोहल्ला, संगम चौक, शांतिपारा, महंत मोहल्ला सहित पूरे गांव में छेरछेरा पर्व की धूम रही।


