Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»छत्तीसगढ़»Raipur: मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस का आठ घंटे का सामूहिक उपवास, घड़ी चौक में जताया विरोध
    छत्तीसगढ़

    Raipur: मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस का आठ घंटे का सामूहिक उपवास, घड़ी चौक में जताया विरोध

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    मनरेगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    CG News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत आज शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय सामूहिक उपवास का आयोजन किया गया. यह उपवास कार्यक्रम शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न हुआ.

    मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस का आठ घंटे का सामूहिक उपवास

    महात्मा गांधी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए” एवं “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गायन किया गया. हाथों में महात्मा गांधी की छायाचित्र लेकर कांग्रेसजन पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से उपवास पर बैठे रहे और केंद्र सरकार की मनरेगा विरोधी नीतियों का विरोध दर्ज कराया.

    कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे. कांग्रेस पार्टी ने एक स्वर में केंद्र सरकार से मांग की कि मनरेगा को कमजोर करने के सभी फैसले वापस लिए जाएं, योजना को पूर्ण रूप से लागू किया जाए और मजदूरों के काम व मजदूरी की संवैधानिक गारंटी सुनिश्चित की जाए.

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि मनरेगा देश के गरीब, किसान और मजदूर की जीवनरेखा है. भाजपा सरकार लगातार इसके बजट में कटौती कर, मजदूरी भुगतान में देरी कर और नाम व स्वरूप बदलकर इसे कमजोर करने का षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसे कभी सफल नहीं होने देगी. मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के माध्यम से हम जनता की आवाज को सड़क से संसद तक पहुंचाएंगे.

    पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जानबूझकर मनरेगा के बजट में कटौती कर रही है, समय पर मजदूरी भुगतान नहीं हो रहा है और नई योजनाओं के नाम पर मनरेगा को समाप्त करने की भूमिका बनाई जा रही है. इसका सबसे बड़ा नुकसान ग्रामीण गरीबों, किसानों और महिलाओं को उठाना पड़ रहा है.

    Korba Ratan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous ArticleBJP की VB जी-राम-जी जनजागरण अभियान की कार्यशाला संपन्न, अरुण सिंह बोले- गांवों के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजना
    Next Article CG DA Hike News: CM साय ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब 55% से बढ़कर 58% मिलेगा महंगाई भत्ता

    Related Posts

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    चॉकलेट देकर मासूम से दरिंदगी, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में

    January 13, 2026

    CG News: विकास तिवारी को एक और झटका, कांग्रेस से 6 साल के निष्कासन के बाद सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाया

    January 13, 2026

    Raipur: धरसीवां में 200 क्विंटल धान और ट्रक जब्त, मील को भी किया गया सील, सर्तक ऐप से हो रही निगरानी

    January 13, 2026
    Our Picks

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    चॉकलेट देकर मासूम से दरिंदगी, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में

    January 13, 2026

    CG News: विकास तिवारी को एक और झटका, कांग्रेस से 6 साल के निष्कासन के बाद सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाया

    January 13, 2026

    Raipur: धरसीवां में 200 क्विंटल धान और ट्रक जब्त, मील को भी किया गया सील, सर्तक ऐप से हो रही निगरानी

    January 13, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.