Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»मनोरंजन»OTT Release This Week: ‘तस्करी’ से लेकर ‘मस्ती 4’ तक… इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और सीरीज, होगा फुल एंटरटेनमेंट
    मनोरंजन

    OTT Release This Week: ‘तस्करी’ से लेकर ‘मस्ती 4’ तक… इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और सीरीज, होगा फुल एंटरटेनमेंट

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    OTT
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    OTT Release This Week: जनवरी 2026 का यह दूसरा हफ्ता आपके लिए बहुत कुछ लेकर आ रहा है. इस सप्ताह OTT पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज और मूवीज आ रही हैं, जो इंटरमेंट का बड़ा डोज अपने साथ लेकर आ रही हैं. यह सप्ताह एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का भरपूर डोज लेकर आ रहा है. देखें लिस्ट-

    बैंक ऑफ भाग्यलक्ष्मी (Bank of Bhagyalakshmi)

    यह कन्नड़ भाषा की क्राइम कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक मंजुनाथ ने किया है. इसमें दीक्षित शेट्टी और बृंदा आचार्य मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी एक बैंक डकैती के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कुछ दोस्त मिलकर एक बैंक लूटने की साजिश रचते हैं, लेकिन आगे क्या होता है, यह जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी. यह मूवी आज यानी 12 जनवरी 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

    तस्करी: द स्मगलर्स वेब (Taskaree: The Smuggler’s Web)

    इमरान हाशमी की सबसे ज्यादा चर्चित वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ भी इस हफ्ते OTT पर आ रही है. यह एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जो एक कस्टम्स अधिकारी की जिंदगी और उनके स्मगलिंग सिंडिकेट के खिलाफ जंग को दिखाती है. इमरान हाशमी के साथ शरद केलकर, अमृता खानविलकर, नंदिश सिंह संधू, अनुराग सिन्हा जैसे कलाकार इसमें नजर आएंगे. यह सीरीज मकर संक्रांति के दिन यानी 14 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

    भा भा बा (Bha Bha Ba)

    दिलीप और मोहनलाल (विशेष भूमिका में) की यह मलयालम एक्शन-कॉमेडी फिल्म थिएटर्स के बाद अब OTT पर आ रही है. फिल्म में विनीत श्रीनिवासन, ध्यान श्रीनिवासन, रेडिन किंग्सले सहित कई कलाकार हैं. यह पॉलिटिकल सटायर से भरी मस्ती भरी कहानी 16 जनवरी 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.

    मस्ती 4 (Mastiii 4)

    पिछले साल थिएटर्स में रिलीज हुई विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती 4’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. यह पॉपुलर ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है, जिसमें एडल्ट कॉमेडी का तड़का है. अब यह 16 जनवरी 2026 से ZEE5 पर उपलब्ध होगी.

    120 बहादुर (120 Bahadur)

    फरहान अख्तर की यह ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी की वीरता पर आधारित है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है. रजनीश घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

    Korba Ratan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleअगर आप भी कम पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान! शरीर में हो सकती हैं ये बड़ी समस्याएं
    Next Article विराट और 100 शतकों के बीच सिर्फ 72 रन बने ‘विलेन’, क्या है कोहली के नर्वस 90 का पूरा ‘खेल’?

    Related Posts

    फिल्म ‘Jana Nayakan’ को लेकर विवाद गहराया, निर्माता सुप्रीम कोर्ट की शरण में

    January 13, 2026

    क्या अमेरिका की भविष्यवाणी होगी सच? 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच भयंकर युद्ध की आशंका

    January 12, 2026

    ‘कहो ना प्यार है…’, गाने पर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने लगाए ठुमके, उज्जैन में अभ्युदय राज्यस्तरीय युवा उत्सव प्रोग्राम हुईं शामिल

    January 11, 2026

    अखंडा 2 ओटीटी रिलीज पर प्रतिक्रियाएं: क्या एक्स यूज़र्स को नंदामुरी बालकृष्ण की तेलुगु फिल्म पसंद आई?

    January 11, 2026
    Our Picks

    फिल्म ‘Jana Nayakan’ को लेकर विवाद गहराया, निर्माता सुप्रीम कोर्ट की शरण में

    January 13, 2026

    क्या अमेरिका की भविष्यवाणी होगी सच? 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच भयंकर युद्ध की आशंका

    January 12, 2026

    ‘कहो ना प्यार है…’, गाने पर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने लगाए ठुमके, उज्जैन में अभ्युदय राज्यस्तरीय युवा उत्सव प्रोग्राम हुईं शामिल

    January 11, 2026

    अखंडा 2 ओटीटी रिलीज पर प्रतिक्रियाएं: क्या एक्स यूज़र्स को नंदामुरी बालकृष्ण की तेलुगु फिल्म पसंद आई?

    January 11, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.