Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»खेल»IPL 2026 में बड़ा बदलाव, मुस्ताफिजुर रहमान बाहर; सुरक्षा कारणों से भारत दौरे से पीछे हटी बांग्लादेश टीम
    खेल

    IPL 2026 में बड़ा बदलाव, मुस्ताफिजुर रहमान बाहर; सुरक्षा कारणों से भारत दौरे से पीछे हटी बांग्लादेश टीम

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    INDIA. भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव का असर अब क्रिकेट के मैदान पर भी दिखने लगा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल के लिए जारी ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ रद्द करने का कड़ा फैसला लिया है। इससे पहले, भारत सरकार के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था।

    9.20 करोड़ की बोली, लेकिन अब नहीं खेलेंगे आईपीएल

    पिछले महीने हुई नीलामी में मुस्तफिजुर को लेकर भारी टक्कर देखी गई थी। केकेआर ने उन्हें 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस से बढ़ाकर 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। अपनी रिलीज पर निराशा जताते हुए मुस्तफिजुर ने कहा, ‘अगर वे मुझे रिलीज करते हैं, तो मैं क्या कर सकता हूं?’ बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश के मौजूदा हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है और केकेआर को उनकी जगह नया खिलाड़ी चुनने की अनुमति दी जाएगी।

     

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भी संकट

    क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, तनाव इतना बढ़ गया है कि बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए भारत नहीं आएगी। बीसीबी ने पहले सुरक्षा को लेकर आईसीसी और बीसीसीआई को पत्र भेजने की योजना बनाई थी, लेकिन अब बोर्ड ने अपना रुख और सख्त कर लिया है।

     

    बीसीसीआई और बीसीबी के बीच तल्खी

    बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि बांग्लादेश के हालिया घटनाक्रमों की वजह से केकेआर को निर्देश दिया गया कि वे मुस्तफिजुर से अलग हो जाएं। सुरक्षा सर्वोपरि है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बीसीबी अब अपने किसी भी खिलाड़ी को भारत भेजने के पक्ष में नहीं है, भले ही फ्रेंचाइजी अपना फैसला बदल ले।

    Korba Ratan
    Major changes in IPL 2026 Mustafizur Rahman out; Bangladesh team withdraws from India tour due to security concerns
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleबंदूकधारियों के हमले में 40 से ज्यादा ग्रामीणों की मौत, कई महिलाएं और बच्चे अगवा
    Next Article प्रोफेशनल रील्स बनानी हैं? 25 हजार से कम में ये स्मार्टफोन्स हैं परफेक्ट

    Related Posts

    विराट और 100 शतकों के बीच सिर्फ 72 रन बने ‘विलेन’, क्या है कोहली के नर्वस 90 का पूरा ‘खेल’?

    January 13, 2026

    कोहली का विराट कारनामा, इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा रन-स्कोरर बने

    January 13, 2026

    IND vs NZ: वडोदरा ODI में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, विराट कोहली ने खेली 93 रनों की शानदार पारी

    January 12, 2026

    India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा है रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

    January 11, 2026
    Our Picks

    विराट और 100 शतकों के बीच सिर्फ 72 रन बने ‘विलेन’, क्या है कोहली के नर्वस 90 का पूरा ‘खेल’?

    January 13, 2026

    कोहली का विराट कारनामा, इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा रन-स्कोरर बने

    January 13, 2026

    IND vs NZ: वडोदरा ODI में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, विराट कोहली ने खेली 93 रनों की शानदार पारी

    January 12, 2026

    India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा है रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

    January 11, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.