Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»कोरबा»अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: संभल में मस्जिद-मदरसा ध्वस्त, प्रशासन का चला बुलडोजर
    कोरबा

    अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: संभल में मस्जिद-मदरसा ध्वस्त, प्रशासन का चला बुलडोजर

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    UP/ संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में रविवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल और तीन बुलडोजरों के साथ पहुंची टीम ने सरकारी जमीन पर बने एक मदरसे और एक मस्जिद को जमींदोज कर दिया। वहीं, एक अन्य मामले में ग्रामीणों ने प्रशासन के पहुंचने से पहले ही खुद हथौड़ों से अवैध मस्जिद को तोड़कर मलबा कर दिया।

    जब बुलडोजर पहुंचने से पहले ही टूट गई मस्जिद

    सबसे चौंकाने वाला मामला हाजीपुर गांव का है। यहां 1339 वर्ग मीटर (करीब डेढ़ बीघा) सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद बनाई गई थी। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह जब टीम के साथ वहां पहुंचे, तो मस्जिद की जगह सिर्फ मलबा मिला। कार्रवाई के डर से ग्रामीणों ने रातभर हथौड़े और छेनी चलाकर मस्जिद को खुद ही ढहा दिया।

     

    प्रशासन की प्रतिक्रिया

    तहसीलदार ने कहा कि यह अच्छी बात है कि लोगों को सद्बुद्धि आई और उन्होंने खुद अवैध निर्माण हटा लिया। प्रशासन ने 3 घंटे की मेहनत के बाद वहां से सारा मलबा साफ कराया।

    मदरसा और दूसरी मस्जिद पर चला ‘पीला पंजा’

    हाजीपुर गांव में ही मस्जिद से 500 मीटर दूर 1500 वर्ग मीटर जमीन पर बने एक मदरसे को प्रशासन ने तीन बुलडोजरों की मदद से ढहा दिया। डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि मदरसे के नाम पर कब्जा कर वहां दुकानें बनाई गई थीं और किराया वसूला जा रहा था।

     

    राया बुजुर्ग में कार्रवाई

    गांव हाजीपुर से 11 किमी दूर राया बुजुर्ग में भी एक अवैध मस्जिद को दो बुलडोजरों से तोड़ा गया। यह मस्जिद भी सरकारी जमीन पर बनी थी और हाईकोर्ट से अपील खारिज होने के बाद यह एक्शन लिया गया।

    हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, लगा भारी जुर्माना

    डीएम राजेंद्र पेंसिया के मुताबिक, इन संपत्तियों के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट से काफी पहले ही ध्वस्तीकरण के आदेश हो चुके थे। मस्जिद और मदरसा कमेटियां हाईकोर्ट भी गई थीं, लेकिन वहां से भी उनकी अपील खारिज कर दी गई।

     

    जुर्माने की कार्रवाई

    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कुल 58 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से मस्जिद के मुतवल्ली पर अकेले 8.78 लाख रुपए का जुर्माना है।

     

    खाली जमीन पर बांटे गए पट्टे

    कार्रवाई के तुरंत बाद प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया। डीएम और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मौके पर ही 20 चयनित लाभार्थियों को उस जमीन के पट्‌टे सौंप दिए, जहां से अवैध कब्जा हटाया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी की गई और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

    Korba Ratan
    administration's bulldozer runs Major action against illegal construction: Mosque-Madrasa demolished in Sambhal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleजंगल में गोलियों की गूंज: अचानकमार टाइगर रिज़र्व फायरिंग केस में 3 अरेस्ट, 1 फरार
    Next Article बंदूकधारियों के हमले में 40 से ज्यादा ग्रामीणों की मौत, कई महिलाएं और बच्चे अगवा

    Related Posts

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    वीडियो कॉल पर डराया, खातों से उड़ाए 1.12 करोड़, रिटायर्ड रजिस्ट्रार ठगे गए

    January 12, 2026

    ‘सिस्टम’ डांस का वीडियो वायरल: SDM ने दफ्तर छोड़ मंच पर उड़ाए नोट

    January 12, 2026

    पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘गजनी से औरंगजेब तक सब नष्ट हो गए, सोमनाथ मंदिर आज भी अडिग खड़ा है’

    January 11, 2026
    Our Picks

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    वीडियो कॉल पर डराया, खातों से उड़ाए 1.12 करोड़, रिटायर्ड रजिस्ट्रार ठगे गए

    January 12, 2026

    ‘सिस्टम’ डांस का वीडियो वायरल: SDM ने दफ्तर छोड़ मंच पर उड़ाए नोट

    January 12, 2026

    पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘गजनी से औरंगजेब तक सब नष्ट हो गए, सोमनाथ मंदिर आज भी अडिग खड़ा है’

    January 11, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.