Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»पर्व - त्यौहार»चेहरे और आंख पर चोट के निशान, मादुरो की पत्नी को बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाले जाने का दावा
    पर्व - त्यौहार

    चेहरे और आंख पर चोट के निशान, मादुरो की पत्नी को बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाले जाने का दावा

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन : अमेरिका और वेनेजुएला के बीच जारी टकराव अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। अपदस्थ वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका की एक संघीय अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया। कोर्ट में पेशी के दौरान सिलिया फ्लोरेस की हालत बेहद खराब दिखाई दी, जिससे सुनवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    चेहरे और सिर पर पट्टियां, आंख पर चोट के निशान

    कोर्ट में पेश होते समय सिलिया फ्लोरेस के चेहरे और सिर पर पट्टियां बंधी हुई थीं। उनकी दाहिनी आंख पर चोट के गहरे निशान नजर आए और वह लगातार सिर झुकाए दिखाई दीं। सुनवाई के दौरान उन्हें मेज तक बैठने के लिए भी सहायता की जरूरत पड़ी। फ्लोरेस के वकील मार्क डोनेली ने अदालत को बताया कि गिरफ्तारी और कथित अपहरण के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत हो सकती है। वकील ने आशंका जताई कि फ्लोरेस की एक या एक से अधिक पसलियां टूट सकती हैं।

    लिया फ्लोरेस के वकील ने अदालत से मांग की कि उनकी क्लाइंट की पूरी मेडिकल जांच कराई जाए और पूरे शरीर का एक्स-रे किया जाए, ताकि उनकी वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति सामने आ सके। डोनेली ने कहा कि फ्रैक्चर या अंदरूनी चोटों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

    मादुरो ने आरोपों से किया इनकार

    इस दौरान निकोलस मादुरो भी अदालत में मौजूद रहे। उन पर कोकीन आयात, हथियार तस्करी और संगठित अपराध से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मादुरो ने स्पेनिश भाषा में कोर्ट को संबोधित करते हुए कहा, “मैं निर्दोष हूं। यहां जिन आरोपों का जिक्र किया गया है, उनमें से किसी में भी मैं दोषी नहीं हूं। मैं एक शरीफ इंसान हूं।” मादुरो के वकील बैरी पोलैक ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा दी जानी चाहिए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 मार्च 2025 की तारीख तय की है। तब तक दोनों को न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा।

    कोर्ट में दिखा तनाव, एक-दूसरे को देखते रहे दंपत्ति

    ‘द संडे गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनवाई के दौरान मादुरो और फ्लोरेस दोनों ही काफी तनाव में नजर आए। दोनों को बैठने और उठने में कठिनाई हो रही थी। मादुरो बार-बार अपनी पत्नी की ओर देखते रहे, जबकि फ्लोरेस अपने पति की तुलना में अधिक शांत दिखाई दीं।

    बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाले जाने का दावा

    इस पूरे मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद और गहरा गया है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने 3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई करते हुए तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूएस आर्मी ने दोनों को उनके बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला।

    वेनेजुएला की तीखी प्रतिक्रिया

    घटना के बाद वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली और अमेरिका पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने मादुरो का अपहरण किया है और यह वेनेजुएला की संप्रभुता पर सीधा हमला है।

    Korba Ratan
    Maduro's wife was dragged from her bedroom with injuries to her face and eyes.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Article220 केवी सब स्टेशन के ट्रांफार्मर में लगी भीषण आग, ब्लास्ट से दहशत, आधा शहर ब्लेकआउट
    Next Article 11 साल बाद हुआ मुंबई का हाई-प्रोफाइल तलाक: इस दिग्गज बिजनेसमैन की पत्नी ने मांगी 1000 करोड़ ऐलिमनी, कोर्ट ने 10 करोड़ तय किए

    Related Posts

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ता कहर, 25 दिन में 8वीं हत्या से दहशत

    January 13, 2026

    क्या अमेरिका की भविष्यवाणी होगी सच? 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच भयंकर युद्ध की आशंका

    January 12, 2026

    मनोरंजन जगत में शोक: Indian Idol 3 विजेता प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से निधन

    January 12, 2026
    Our Picks

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ता कहर, 25 दिन में 8वीं हत्या से दहशत

    January 13, 2026

    क्या अमेरिका की भविष्यवाणी होगी सच? 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच भयंकर युद्ध की आशंका

    January 12, 2026

    मनोरंजन जगत में शोक: Indian Idol 3 विजेता प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से निधन

    January 12, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.