Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»छत्तीसगढ़»कमला नेहरू महाविद्यालय में पूजन-वंदन व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ नववर्ष अभिनंदन
    छत्तीसगढ़

    कमला नेहरू महाविद्यालय में पूजन-वंदन व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ नववर्ष अभिनंदन

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कमला नेहरू महाविद्यालय में पूजन-वंदन व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ नववर्ष अभिनंदन

    भरत यादव : 7999608199

     

    कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. न्यूज़: गुरुवार को जहां हर किसी ने अपनी-अपनी प्लानिंग के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया, कमला नेहरु महाविद्यालय में एक नई परंपरा की शुरुआत कर एक नए अंदाज में नववर्ष का स्वागत किया गया। एक जनवरी की सुबह प्रवेश द्वार पर स्थित मंदिर में सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन-वंदन किया गया। प्रथम पूज्य गणपति व देवों की आराधना करते हुए भक्ति गीत गाए गए। उसके बाद समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारियों ने गीत-संगीत के साथ नववर्ष का अभिनंदन किया।

    महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ। प्रथम पाली की परीक्षा उपरांत कार्यक्रम पूजा-पाठ के साथ प्रारंभ हुआ। सभी ने मिलकर आरती गाई, भजन गाया और ईश्वर से वर्ष 2026 में नई सफलताओं का आशीर्वाद मांगा। प्रसाद ग्रहण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। पौधरोपण कर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण में योगदान का संकल्प लिया गया। इसके उपरांत महाविद्यालय प्रांगण में संगीत की धुन पर प्राचार्य डाॅ बोपापुरकर समेत प्राध्यापक-कर्मियों ने अपनी-अपनी मधुर आवाज में मनपसंद गीतों की प्रस्तुति दी। कराओके पर सोलो व सामुहिक गीतों के बीच नृत्य की मोहक प्रस्तुति ने सभी को आनंदित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रीति भोज भी रखा गया था। प्राचार्य डाॅ बोपापुरकर ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज जिस अंदाज में वर्ष के पहले दिन का खूबसूरत मुखड़ा पेश हुआ है, आने वाला पूरा साल मंगलमय और नई उपलब्धियों से परिपूर्ण होगा। महाविद्यालय में शिक्षा दीक्षा के बेहतर आयाम स्थापित करने हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे। गीत स्पर्धा में हिंदी के सहायक प्राध्यापक टीव्ही नरसिम्हम एवं बीएड की सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष ब्रिजेश तिवारी एवं अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक वायके तिवारी ने किया।

    Korba Ratan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleडॉ विमला सिंह द्वारा संपादित 21 वीं सदी का सामाजिक परिदृश्य नामक पुस्तक का विमोचन, शिक्षाविद विकास पाण्डेय का लेख भी शामिल
    Next Article कलेक्टर का सख्त कदम: ड्यूटी से गायब 9 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी

    Related Posts

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    चॉकलेट देकर मासूम से दरिंदगी, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में

    January 13, 2026

    CG News: विकास तिवारी को एक और झटका, कांग्रेस से 6 साल के निष्कासन के बाद सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाया

    January 13, 2026

    Raipur: धरसीवां में 200 क्विंटल धान और ट्रक जब्त, मील को भी किया गया सील, सर्तक ऐप से हो रही निगरानी

    January 13, 2026
    Our Picks

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    चॉकलेट देकर मासूम से दरिंदगी, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में

    January 13, 2026

    CG News: विकास तिवारी को एक और झटका, कांग्रेस से 6 साल के निष्कासन के बाद सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाया

    January 13, 2026

    Raipur: धरसीवां में 200 क्विंटल धान और ट्रक जब्त, मील को भी किया गया सील, सर्तक ऐप से हो रही निगरानी

    January 13, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.