Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»खेल»India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा है रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े
    खेल

    India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा है रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    न्यूजीलैंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम अपनी आखिरी सीरीज खेलने को तैयार है. न्यूजीलैंड तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर पहुंच चुकी है. तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को बड़ौदा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से उतरेगी. इंजरी की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे कप्तान शुभमन गिल की वापसी हो रही है. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए रोमांचक यह है कि मैदान पर एक बार फिर रो-को यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा देखने को मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित और विराट का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था. रोहित ऑस्ट्रेलिया सीरीज और विराट दक्षिण अफ्रीका सीरीज में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे. वडोदरा वनडे में भी इन दोनों खिलाड़ियों से धमाकेदार पारियों की उम्मीद रहेगी. श्रेयस अय्यर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री होती है या नहीं, ये देखना भी रोचक होगा.

    हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद

    गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी तरफ कोटंबी में बने स्टेडियम में अब तक सिर्फ प्रथम श्रेणी मैच खेले गए हैं. पहली बार वनडे खेला जाना है. इस पिच पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और रन बनाना आसान होता है. ऐसे में उम्मीद है कि मैच हाई स्कोरिंग होगा. गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलेगी, गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनर्स को कुछ फायदा मिल सकता है. टॉस 1 बजे होगा. मैच 1:30 दोपहर से खेला जाएगा.

    ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे खेले गए हैं. भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. टीम इंडिया ने 62 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मैचों में जीत हासिल की है. 1 मैच टाई रहा है, जबकि 7 मैचों का परिणाम नहीं आया है. पिछले 6 वनडे मैचों में भारत ने जीत हासिल की है. वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल. वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फाउल्केस, आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, माइकल रे.
    Korba Ratan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous ArticleGrok के अश्लील कंटेंट विवाद पर ‘X’ ने मानी गलती, डिलीट किए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
    Next Article Gold-Silver Prices Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज के ताजा भाव

    Related Posts

    विराट और 100 शतकों के बीच सिर्फ 72 रन बने ‘विलेन’, क्या है कोहली के नर्वस 90 का पूरा ‘खेल’?

    January 13, 2026

    कोहली का विराट कारनामा, इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा रन-स्कोरर बने

    January 13, 2026

    IND vs NZ: वडोदरा ODI में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, विराट कोहली ने खेली 93 रनों की शानदार पारी

    January 12, 2026

    T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर शुभमन गिल का दर्द, बोले- ‘किस्मत पर भरोसा’, टीम इंडिया को दी शुभकामना

    January 11, 2026
    Our Picks

    विराट और 100 शतकों के बीच सिर्फ 72 रन बने ‘विलेन’, क्या है कोहली के नर्वस 90 का पूरा ‘खेल’?

    January 13, 2026

    कोहली का विराट कारनामा, इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा रन-स्कोरर बने

    January 13, 2026

    IND vs NZ: वडोदरा ODI में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, विराट कोहली ने खेली 93 रनों की शानदार पारी

    January 12, 2026

    T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर शुभमन गिल का दर्द, बोले- ‘किस्मत पर भरोसा’, टीम इंडिया को दी शुभकामना

    January 11, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.