Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»देश - दुनिया»India-US Trade Deal पर फिर टली बात! ट्रंप की टैरिफ वाली नई धमकी के बीच रिपोर्ट्स में दावा
    देश - दुनिया

    India-US Trade Deal पर फिर टली बात! ट्रंप की टैरिफ वाली नई धमकी के बीच रिपोर्ट्स में दावा

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    India-US
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (India US Trade Deal) पर बात नहीं बन पाई है. भारत पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के बयान के बाद माना जा रहा था कि 13 जनवरी को दोनों देशों के बीच व्यापार के मुद्दे पर बातचीत होगी. लेकिन, अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऐसी कोई बातचीत निर्धारित नहीं है. दरअसल, सर्जियो गोर ने 13 जनवरी से आगे की बातचीत शुरू होने को लेकर बयान दिया था.

    इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का बड़ा ऐलान कर दिया है. ऐसे में ट्रंप की इस नई धमकी का असर भारत-चीन समेत कई देशों पर पड़ सकता है, जो ईरान से व्यापार करते हैं. ट्रंप ने पहले ही भारत पर 25 अतिरिक्त टैरिफ लगाया था, जिसके बाद कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया है.

    • दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर चल रही बातचीत में ये अहम मुद्दा रहा है. पिछले महीने भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा था कि दोनों देश इसको लेकर जारी चिंताओं को दूर करने के बेहद करीब हैं.
    • सर्जियो गोर ने भी कहा था कि 13 जनवरी को बातचीत होगी. लेकिन, अब बिजनेस टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस सप्ताह अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर कोई बातचीत निर्धारित नहीं है.

    दबाव में डील नहीं होगी साइन- गोयल

    ट्रेड डील को लेकर हाल ही में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि ट्रेड डील की पेचीदगियों को सार्वजनिक मंच पर नहीं बताया जाता है. उन्होंने कहा था कि हमें विदेशी बयानों के बजाय अपनी सरकार और बातचीत के प्रोसेस पर भरोसा करने की जरूरत है. साथ ही गोयल ने साफ किया था कि भारत किसी भी दबाव में आकर कोई डील साइन नहीं करेगा.

    पीयूष गोयल ने कहा था कि जब तक भारत के किसानों, मछुआरों और MSME सेक्टर के हितों की पूरी सुरक्षा नहीं होती, तब तक हम कोई डील नहीं करेंगे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समझौता तभी होगा जब वह स्पष्ट और संतुलित होगा.

    ट्रंप का अड़ियल रवैया

    ट्रेड डील को लेकर भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से सहमति नहीं बन पा रही है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति के अड़ियल रवैये के कारण भी दोनों देशों के बीच संबंध प्रभावित हुए हैं. आए दिन ट्रंप भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी देते रहे हैं. दरअसल, ट्रंप चाहते हैं कि भारत रूस से तेल न खरीदे, जबकि भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि अपने देश के नागरिकों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा और उन्हें सस्ता तेल मुहैया कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

    लुटनिक के बयान पर MEA ने क्या कहा?

    दूसरी तरफ, अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने एक पोडकास्ट में डील को लेकर बयान दिया था, जिसे भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया था. लुटनिक ने दावा किया था कि भारत और अमेरिका के बीच डील को लेकर सब कुछ फाइनल हो गया था, लेकिन पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया और इसलिए डील नहीं हो सकी.

    लुटनिक के इस बयान को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने खारिज करते हुए कहा था कि पिछले साल यानी 2025 में 8 बार पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत हुई थी और इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार समझौतों को लेकर अपनी-अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी. जायसवाल ने लुटनिक के इस बयान को गैर-जरूरी करार दिया था.

    हालांकि, एक और पक्ष ये है कि 50 फीसदी टैरिफ के बावजूद, भारत से अमेरिका को होने वाला निर्यात कम नहीं हुआ है. अप्रैल-नवंबर के बीच भारत से अमेरिका को निर्यात 11.4% बढ़कर 59.04 अरब डॉलर हो गया. लेकिन ट्रेड डील नहीं होती तो निश्चित तौर पर भारतीय निर्यातकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा.

    Korba Ratan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous ArticleMakar Sankranti 2026: कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी? जानिए सही तिथि और पूजा विधि
    Next Article MP News: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा के लिए रेस हुई तेज, दिग्विजय सिंह के कार्यकाल से पहले ही दावेदारों की लगी लंबी कतार

    Related Posts

    MP News: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा के लिए रेस हुई तेज, दिग्विजय सिंह के कार्यकाल से पहले ही दावेदारों की लगी लंबी कतार

    January 13, 2026

    क्या यूपी में प्रियंका गांधी के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव? पार्टी में बढ़ रही सक्रियता, जानिए क्या है रणनीति

    January 12, 2026

    Grok के अश्लील कंटेंट विवाद पर ‘X’ ने मानी गलती, डिलीट किए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक

    January 11, 2026

    108 घोड़े, हजारों भक्‍त… ‘सोम’ का मतलब अमृत से जड़ा हुआ, सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बोले PM मोदी

    January 11, 2026
    Our Picks

    MP News: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा के लिए रेस हुई तेज, दिग्विजय सिंह के कार्यकाल से पहले ही दावेदारों की लगी लंबी कतार

    January 13, 2026

    क्या यूपी में प्रियंका गांधी के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव? पार्टी में बढ़ रही सक्रियता, जानिए क्या है रणनीति

    January 12, 2026

    Grok के अश्लील कंटेंट विवाद पर ‘X’ ने मानी गलती, डिलीट किए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक

    January 11, 2026

    108 घोड़े, हजारों भक्‍त… ‘सोम’ का मतलब अमृत से जड़ा हुआ, सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बोले PM मोदी

    January 11, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.