Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»छत्तीसगढ़»पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार: अमरकंटक घूमने निकले कार सवारों का हादसा, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल
    छत्तीसगढ़

    पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार: अमरकंटक घूमने निकले कार सवारों का हादसा, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर। नए साल की शुरूआत में घूमने निकले 5 कार सवारों की खुशियां एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गई। जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम भस्को के पास शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार मे ंसवार 5 लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार कार सीजी 04 क्यूजे 2152 में सवार रायपुर से आमागोहन होते हुए मरहीमाता रोड पर अमरकंटक की ओर जा रही थी। ग्राम भस्को के पास अचानक कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे की सीट पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रामकुमार धीवर 45 वर्ष निवासी कचना, रायपुर और राजकुमार साहू के रूप में हुई है।

    हादसे में घायल हुए लोगों को कार चालक नीलेश्वर धीवर 38 वर्ष निवासी दलदल सिवनी रायपुर, सुखसागर मानिकपुरी 39 वर्ष निवासी मजेठा, आरंग रायपुर तथा अमित चंद्रवंशी 39 वर्ष निवासी दलदल सिवनी मोवा रायपुर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। चालक का पैर टूटकर कार में फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। गंभीर तीनों युवकों को सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति के चलते यह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है।

    Korba Ratan
    2 dead 3 seriously injured High-speed car collides with tree: Accident of car riders who went to visit Amarkantak
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleहार्दिक पांड्या का पावर हिटिंग शो! एक ओवर में 5 छक्के, 93 गेंदों में 133 रन।
    Next Article IIT हैदराबाद के एडवर्ड ने रचा इतिहास: नीदरलैंड की कंपनी से मिला ₹2.5 करोड़ का रिकॉर्ड पैकेज

    Related Posts

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    चॉकलेट देकर मासूम से दरिंदगी, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में

    January 13, 2026

    CG News: विकास तिवारी को एक और झटका, कांग्रेस से 6 साल के निष्कासन के बाद सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाया

    January 13, 2026

    Raipur: धरसीवां में 200 क्विंटल धान और ट्रक जब्त, मील को भी किया गया सील, सर्तक ऐप से हो रही निगरानी

    January 13, 2026
    Our Picks

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    चॉकलेट देकर मासूम से दरिंदगी, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में

    January 13, 2026

    CG News: विकास तिवारी को एक और झटका, कांग्रेस से 6 साल के निष्कासन के बाद सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाया

    January 13, 2026

    Raipur: धरसीवां में 200 क्विंटल धान और ट्रक जब्त, मील को भी किया गया सील, सर्तक ऐप से हो रही निगरानी

    January 13, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.