Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»हेल्थ»हाई कोलेस्ट्रॉल बना ‘साइलेंट किलर’, इन उपायों से सिर्फ एक महीने में घटाएं हार्ट अटैक का खतरा
    हेल्थ

    हाई कोलेस्ट्रॉल बना ‘साइलेंट किलर’, इन उपायों से सिर्फ एक महीने में घटाएं हार्ट अटैक का खतरा

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    HEALTH. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी डाइट की वजह से हाई-कोलेस्ट्रॉल एक साइलेंट किलर बन चुका है। खासतौर पर LDL शरीर के लिए तब अधिक खतरनाक हो जाता है, जब यह बल्ड वेसेल्स यानी की नसों के अंदर जमने लगता है। इससे नसों में रुकावट पैदा होती है और हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन राहत की बात यह है कि इसको बिना दवाओं के भी कंट्रोल किया जा सकता है।

    ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह से आप अपनी लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करके एक महीने के अंदर बैड कोलेस्ट्रॉल को 30% से 50% तक कम कर सकते हैं। बता दें कि कोलेस्ट्ऱॉल का सीधा संबंध हमारी शारीरिक सक्रियता और भोजन से है, जिसको सही दिशा देकर आप हृदय रोगों से सुरक्षित रह सकते हैं।

    हेल्दी फैट्स अपनाएं

    आपको अपना डाइट से रिफाइंड ऑयल को हटा देना चाहिए। क्योंकि रिफाइंड तेल निर्माण प्रक्रिया के दौरान उच्च तापमान पर संसाधित होता है। यह नसों में सूजन और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसकी जगह आप कोल्ड प्रेस्ड मूंगफली का तेल या फिर ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। यह ‘कोल्ड प्रेस्ड’ तेल प्राकृतिक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायता करता है।

     

    मेवों और फाइबर का सेवन

    कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए रोजाना 2 चम्मच घुलनशील फाइबर जैसे- इसबगोल की भूसी, ओट्स, फ्लैक्स सीड्स या चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए। यह फाइबर शरीर में ‘स्पंज’ की तरह काम करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को सोखकर बाहर निकाल देते हैं। वहीं रोजाना 20-30 ग्राम बादाम और अखरोट खाना चाहिए। यह मेवे न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं, बल्कि शरीर की आंतरिक सूजन को घटाते हैं।

     

    रोजाना करें वॉक

    सिर्फ डाइट ही नहीं बल्कि फिजिकल एक्टिविटी भी कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक रोजाना 7,000 से 10,000 कदम पैदल चलें। रोजाना वॉक करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और जमा हुआ फैट ऊर्जा के रूप में जलने लगता है। रोजाना वॉक करने से नसों में ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू बनाता है। इससे हृदय की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।

     

    संतुलित डाइट

    आपको अपनी डाइट में सब्जियों की मात्रा बढ़ानी चाहिए, यह कोलेस्ट्रॉल को सुधारने का सबसे आसान तरीका है। इसलिए लंच और डिनर में उबली या कम तेल में पकी सब्जियों को जरूर शामिल करें। सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोस्टेरॉल की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जोकि कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकती है। एक्सपर्ट की मानें, तो अगर आप इन टिप्स को एक महीने तक पूरी ईमानदारी के साथ अपनाती हैं, तो आपको कोलेस्ट्ऱ़ॉल रिपोर्ट में सुधार देखने को मिलेगा।

    Korba Ratan
    High cholesterol is a 'silent killer'; these measures can reduce your risk of heart attack in just one month.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleप्रोफेशनल रील्स बनानी हैं? 25 हजार से कम में ये स्मार्टफोन्स हैं परफेक्ट
    Next Article सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज, टीना रिजवानी बनेंगी खान परिवार की बहू

    Related Posts

    सुबह खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स, थकान रहेगी दूर और एनर्जी रहेगी बरकरार

    January 13, 2026

    कच्चा गाजर खाने के फायदे और नुकसान

    January 12, 2026

    Fast Food बना रहा शरीर को खोखला, Health Experts ने दी चेतावनी, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

    January 11, 2026

    ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है पौष्टिकता से भरपूर पालक पराठा, बच्चे भी करेंगे पसंद

    January 9, 2026
    Our Picks

    सुबह खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स, थकान रहेगी दूर और एनर्जी रहेगी बरकरार

    January 13, 2026

    कच्चा गाजर खाने के फायदे और नुकसान

    January 12, 2026

    Fast Food बना रहा शरीर को खोखला, Health Experts ने दी चेतावनी, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

    January 11, 2026

    ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है पौष्टिकता से भरपूर पालक पराठा, बच्चे भी करेंगे पसंद

    January 9, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.