Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»छत्तीसगढ़»CG News: रायपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों का सामान जब्त
    छत्तीसगढ़

    CG News: रायपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों का सामान जब्त

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    रायपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    CG News: ऑनलाइन सट्टा और डिजिटल अपराधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 लाख 35 हजार रुपए नगद सहित लगभग 80 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है.

    सूचना के बाद पुलिस का एक्शन

    दरअसल, पुलिस को 8 जनवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना गंज क्षेत्र के पाठक हॉस्पिटल रोड स्थित सिंधु भवन पार्किंग के पास एक चारपहिया वाहन में कुछ लोग ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के जरिए सट्टा संचालित कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध वाहन को चिन्हित कर तलाशी ली. कार में सवार चार व्यक्तियों ने पूछताछ में अपने नाम रितेश गोविंदानी, मोह. अख्तर, विक्रम राजकोरी और सागर पिंजानी बताए.

    जांच में क्या खुलासा हुआ ?

    जांच के दौरान आरोपियों के लैपटॉप और मोबाइल फोन खंगाले गए, जिसमें Allpanelexch.com, Power7777.com, Powerexch.com और Classicexch99.com जैसी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स के मास्टर आईडी और यूजर आईडी के माध्यम से सट्टा संचालित किया जाना पाया गया. पुलिस को आरोपियों के पास बड़ी मात्रा में नगद रकम भी मिली. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रितेश गोविंदानी और सागर पिंजानी मास्टर आईडी के जरिए अन्य लोगों को सट्टा खेलने और खिलाने के लिए आईडी उपलब्ध कराते थे, जबकि मोह. अख्तर और विक्रम राजकोरी ग्राहकों को अलग-अलग साइट्स की यूजर आईडी कमीशन के आधार पर बेचते थे.

    पुलिस आरोपियों के कब्जे से क्या-क्या जब्त किए?

    इस नेटवर्क के जरिए सभी आरोपी अवैध रूप से लाखों रुपए का मुनाफा कर रहे थे. पूछताछ में यह भी सामने आया कि ये चारों हाल ही में विदेश से लौटे थे और इनकी मानसा जल ही होने वाले IPL मैचेज में सत्ता खिलवाने की थी और ये उसके पहले अपने पैर अच्छे से जमाने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,35,000 रुपए नगद, दो लैपटॉप, दस मोबाइल, हुंडई टक्सन कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेकबुक और कैलकुलेटर जब्त किए हैं.

    अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं

    इसके अलावा, आरोपियों के बैंक खातों में जमा करोड़ों रुपए की राशि को होल्ड कराया गया है. थाना गंज में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रितेश गोविंदानी और विक्रम राजकोरी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं. वहीं, सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि बदलते अपराध के तरीकों को देखते हुए साइबर निगरानी और वित्तीय गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

    Korba Ratan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के शिमला में भव्य मैनपाट महोत्सव का होगा आयोजन, पर्यटन मंत्री बोले- बजट की कमी नहीं, जानें क्या रहेगा खास
    Next Article Bilaspur: NSUI ने फूंका GGU के कुलपति का पुतला, साहित्यकारों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध

    Related Posts

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    चॉकलेट देकर मासूम से दरिंदगी, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में

    January 13, 2026

    CG News: विकास तिवारी को एक और झटका, कांग्रेस से 6 साल के निष्कासन के बाद सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाया

    January 13, 2026

    Raipur: धरसीवां में 200 क्विंटल धान और ट्रक जब्त, मील को भी किया गया सील, सर्तक ऐप से हो रही निगरानी

    January 13, 2026
    Our Picks

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    चॉकलेट देकर मासूम से दरिंदगी, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में

    January 13, 2026

    CG News: विकास तिवारी को एक और झटका, कांग्रेस से 6 साल के निष्कासन के बाद सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाया

    January 13, 2026

    Raipur: धरसीवां में 200 क्विंटल धान और ट्रक जब्त, मील को भी किया गया सील, सर्तक ऐप से हो रही निगरानी

    January 13, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.