Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»पर्व - त्यौहार»बीएनपी नेता की गोली मारकर हत्या, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही
    पर्व - त्यौहार

    बीएनपी नेता की गोली मारकर हत्या, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ढाका । बांग्लादेश में युवा नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद से ही चुनाव पूर्व राजनीतिक हिंसा जारी है। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की स्वयंसेवी शाखा स्वेच्छासेवक दल के नेता अजीजुर रहमान मुसब्बीर की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। पुलिस और पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजधानी ढाका में अज्ञात हमलावरों ने मुसब्बीर की गोली मारकर हत्या कर दी।

    बांग्लादेश में आगामी 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनावों से पहले हिंसा बढऩे के चलते मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि उस्मान हादी के परिजनों ने भी यूनुस पर चुनावों को टालने के लिए उनकी हत्या का आरोप लगाया था। बीएनपी की स्वयंसेवी शाखा स्वेच्छासेवक दल के महासचिव मुसब्बीर को ढाका के कारवान बाजार स्थित सुपर स्टार होटल के पास रात करीब 8.30 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। ढाका महानगर पुलिस (तेजगांव जोन) के अतिरिक्त उपायुक्त फजलुल करीम ने बताया कि उन्हें पंथापथ स्थित बीआरबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, इस हमले में एक शख्स सुफियान मसूद घायल हो गया, जो तेजगांव थाना वन श्रमिक संघ के महासचिव हैं। पार्टी सदस्यों ने बताया कि मुसब्बीर ने शाम को सुपर स्टार होटल में शरीयतपुर के निवासियों के एक समूह के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद मुसब्बीर और मसूद पास की एक गली में चल रहे थे, तभी दो लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि हमलावर पैदल ही मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय बीएनपी कार्यकर्ताओं सहित लोगों के एक समूह ने सोनारगांव चौराहे के पास विरोध प्रदर्शन किया। परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुसब्बीर ने अपना अधिकांश समय अवामी लीग शासन के दौरान जेल में बिताया और कई राजनीतिक मामलों में उन्हें बार-बार गिरफ्तार किया गया।

    Korba Ratan
    BNP leader shot dead violence continues unabated in Bangladesh ahead of elections
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleवेदांता के संस्थापक के पुत्र का निधन, अनिल अग्रवाल ने समाज सेवा के संकल्प को दोहराया
    Next Article बम धमकी: जिला न्यायालयों को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, अज्ञात ई-मेल के बाद बम स्क्वॉड तैनात

    Related Posts

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ता कहर, 25 दिन में 8वीं हत्या से दहशत

    January 13, 2026

    क्या अमेरिका की भविष्यवाणी होगी सच? 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच भयंकर युद्ध की आशंका

    January 12, 2026

    मनोरंजन जगत में शोक: Indian Idol 3 विजेता प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से निधन

    January 12, 2026
    Our Picks

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ता कहर, 25 दिन में 8वीं हत्या से दहशत

    January 13, 2026

    क्या अमेरिका की भविष्यवाणी होगी सच? 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच भयंकर युद्ध की आशंका

    January 12, 2026

    मनोरंजन जगत में शोक: Indian Idol 3 विजेता प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से निधन

    January 12, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.