Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»हेल्थ»कच्चा गाजर खाने के फायदे और नुकसान
    हेल्थ

    कच्चा गाजर खाने के फायदे और नुकसान

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सर्दियों के सीजन में गाजर की पैदावार बहुत जाता होती है और यह मार्केट में आसानी से मिल जाता है। गाजर का सेवन कई तरह से किया जाता है, जैसे- गाजर का हलवा, गाजर का जूस, सलाद, आचार, सब्जी इत्यादि। गाजर में फैट की मात्रा न के बराबर होती है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, के, बी8, फाइबर, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, कॉपर, पैंटोथेनिक एसिड, इत्यादि पाया जाता है। आयुर्वेद में गाजर का प्रयोग कई बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं, कच्चा गाजर खाने के फायदे क्या है, पुरुषों के लिए गाजर लाभ क्या है, गाजर खाने के नुकसान क्या है, इत्यादि।

    कच्चा गाजर खाने के फायदे क्या है?

    गाजर में विटमिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। नारंगी गाजर के फायदे निम्नलिखित है:-

    आंखों के लिए गाजर का फायदे

    गाजर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट आंखों को हानिकारक मुक्त कणों से बचाते हैं। इसके अलावा रोडोस्परिन तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहयोग करते हैं। कुल मिलाकर गाजर आंखों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

    गाजर ब्लड प्रेशर और हृदय रोग के लिए अच्छा होता है

    पोषक तत्वों से भरपूर गाजर ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। यह बीपी को समान्य रखने के साथ दिल का दौरा पड़ने के खतरे को भी कम करता है। गाजर ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने का भी काम करता है।

    गाजर ओरल हेल्थ को सही रखता है

    गाजर का सेवन हमारे ओरल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। नियमित रूप से गाजर का सेवन करने से हमारे मसूड़े मजबूत होते हैं, दांत सही रहता है। गाजर आपके लार के उत्पादन को बढ़ाने का काम करने के साथ मुंह की बदबू, कैविटी इत्यदि को भी दूर रखता है।

    त्वचा के लिए अच्छा होता है गाजर

    गाजर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और त्वचा की झुर्रियों को दूर रखने में मदद करते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी दाग-धब्बों की समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

    पाचन में कारगर है गाजर

    गाजर में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा गाजर पाचन तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है।

    लिवर के लिए गाजर के फायदे

    गाजर आपके लिवर के लिए बहुत अच्छा होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही यह लिवर में जमे हुए फैट और पित्त को भी कम करने में सहायक होता है। नियमित रूप से गाजर का सेवन लिवर में सूजन, संक्रमण और जलन को कम करने में मदद करता हैं।

    पुरुषों के लिए गाजर लाभ

    रिसर्च में पाया गया है कि पुरुषों करे लिए गाजर लाभ अद्भूत है। गाजर का जूस पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है, स्पर्म काउंट को बढ़ाता है, प्रोस्टेट ग्रंथि को हेल्दी रखता है, इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में मदद करता है, इत्यादि।

    गाजर खाने के कुछ अन्य फायदे :-

    • गाजर का जूस कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होता है।
    • गाजर बढ़ती उम्र की समस्या को भी रोकने में मदद करता है।
    • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अच्छा होता है।
    • यह ब्लड प्रेशर संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।
    • वजन कम करने में भी गाजर के फायदे होते हैं।
    • पेट के लिए गाजर खाने के कई फायदे होते हैं।
    • हड्डियों को ठीक रखने में कारगर होता है।
    • बालों के लिए बेहतर होता है।

    गाजर खाने के नुकसान क्या है?

    चूँकि गाजर हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है, इसलिए इसकी संभावना अधिक होती है लोग इसका ज्यादा सेवन कर लें। लेकिन ज्यादा मात्रा में गाजर का सेवन करने से आपको इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, गाजर के नुकसान निम्नलिखित है:-

    • गाजर खाने से आपकी त्वचा का पीलापन बढ़ सकता है। दरअसल, गाजर में बीटा कैरोटीन ज्यादा मात्रा में पाई जाती है जो शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करता है। यदि इसका सेवन ज्यादा करेंगे तो आपके त्वचा का रंग फीका पड़ सकता है।
    • यदि आप डायबिटीज पेशेंट हैं तो कच्चे गाजर का सेवन न करें, बल्की उसे उबाल कर खाएं।
    • स्तनपान करा रही महिलाओं को गाजर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा सेवन से स्तन के दूध के स्वाद में बदलाव हो जाता है।
    • अधिक मात्रा में गाजर का सेवन करने से गैस, पेट दर्द, पेट फूलना आदि जैसी समस्याएं हो सकती है, इसलिए उचित मात्रा में गाजर का सेवन करें, इससे पाचन के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
    • जिन लोगों को गैस की प्रोब्लेम है उन्हें सुबह खाली पेट गाजर खाने के नुकसान भी हो सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट में गैस का कारण बन सकता है।
    • जिन लोगों को गाजर खाने से एलर्जी होती है, उन्हें खाली पेट गाजर खाने के नुकसान हो सकते हैं।
    Korba Ratan
    Benefits and disadvantages of eating raw carrots
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous ArticleGold-Silver Prices Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज के ताजा भाव
    Next Article ईरान में तानाशाही का शिकंजा: प्रदर्शनकारियों को ‘खुदा का दुश्मन’ बताकर फांसी की धमकी

    Related Posts

    सुबह खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स, थकान रहेगी दूर और एनर्जी रहेगी बरकरार

    January 13, 2026

    Fast Food बना रहा शरीर को खोखला, Health Experts ने दी चेतावनी, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

    January 11, 2026

    ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है पौष्टिकता से भरपूर पालक पराठा, बच्चे भी करेंगे पसंद

    January 9, 2026

    Health Experts की चेतावनी: इन 5 वजहों से 7–8 साल की बेटियों में शुरू हो रहे Early Periods, रहें सतर्क!

    January 8, 2026
    Our Picks

    सुबह खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स, थकान रहेगी दूर और एनर्जी रहेगी बरकरार

    January 13, 2026

    Fast Food बना रहा शरीर को खोखला, Health Experts ने दी चेतावनी, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

    January 11, 2026

    ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है पौष्टिकता से भरपूर पालक पराठा, बच्चे भी करेंगे पसंद

    January 9, 2026

    Health Experts की चेतावनी: इन 5 वजहों से 7–8 साल की बेटियों में शुरू हो रहे Early Periods, रहें सतर्क!

    January 8, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.