Author: Korba Ratan
INDIA. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार को गीजर से संदिग्ध रूप से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई और उसके 11 साल वर्षीय भाई को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शहर के मोहल्ला शहवाजपुर में बरेली रोड पर राय साहब की धर्मशाला के बाहरी इलाके में मोहम्मद सलीम का कारखाना है और वह अपने परिवार के साथ उसके ऊपर रहता है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे…
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 11 जनवरी से रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। दरअसल, रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन के बीच किमी 785/23-25 पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 394 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग की सुविधा के लिए रिलीविंग गर्डरों को डी-लॉन्चिग कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कौन…
रायपुर। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक कारोबारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान रंजन पुरोहित के रूप में हुई है, जो शहर में एक एडवरटाइजिंग एजेंसी का संचालन करते थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजन पुरोहित पिछले कुछ समय से व्यापार में हो रहे नुकसान के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. हालांकि आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया गया है कि रंजन पुरोहित अपने परिवार के साथ न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते…
दुर्ग : सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद छावनी थाना पुलिस ने केम्प-02 भिलाई स्थित बैकुण्ठ धाम तालाब के पास आम रास्ते में अव्यवस्था फैलाने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक हाथों में कटार लेकर सड़क पर वाहन खड़ा कर जन्मदिन का केक काटते हुए और हाथों में पटाखा लेकर आतिशबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे आम लोगों की आवाजाही बाधित हुई और भय का माहौल बना। छावनी थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक विनय रजक ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध करवाया है। 09 जनवरी को…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 जनवरी को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। वे आईटीआई तानसेन चौक के निकट संचालित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आयोजित बैगा पुजेरी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे तथा गौरा गौरी पूजा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है जिसका चार्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रिसदी मार्ग स्थित पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा और यहां से वे कार द्वारा कार्यक्रम स्थल वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास के मद्देनजर इस रूट से आवागमन करने वाले वाहनों का नया…
रायपुर । नया रायपुर के सेक्टर–28 स्थित मिनी मार्केट में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर किराना स्टोर, कपड़ों की दुकान समेत कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। वहीं पुलिस बल भी घटनास्थल पर तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिससे आग और भड़क गई और नुकसान बढ़ गया।…
bollywood. अगली बेसब्री से इंतज़ार की जाने वाली फिल्म, ओ’रोमियो, फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज और एक्टर शाहिद कपूर की समीक्षकों द्वारा सराही गई जोड़ी की वापसी है, जो एक ज़बरदस्त बदला लेने वाली लव स्टोरी की गारंटी देती है जो असल ज़िंदगी की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म के लिए बढ़ती उत्सुकता को बढ़ाते हुए, टीम ने ओ’रोमियो की दिलचस्प दुनिया की एक झलक जारी की है। फिल्म का टीज़र आकर्षक लग रहा है, यह नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल, अरुणा ईरानी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया से लेकर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी तक हर किरदार की…
रायपुर। जिले के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बेंद्री इलाके में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब प्रारंभिक जांच की तो युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो…
तेहरान/नई दिल्ली। ईरान की राजधानी तेहरान समेत देशभर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। हालात बिगड़ते देख ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई द्वारा सुरक्षा बलों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए जाने की खबर है। इन कार्रवाइयों में 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता गहराती जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तेहरान के कम से कम छह अस्पतालों में 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज की गई है। एक स्थानीय डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अधिकतर मौतें गोली…
india. राजस्थान के दौसा जिले में पुलिस ने अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार पकड़ी गई शराब की कीमत 1.5 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम एन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। एजीटीएफ और दौसा सदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी में शराब का यह जखीरा बरामद किया गया। इस ट्रक में 415 चावल के कट्टे लदे थे और नीचे पंजाब मार्का शराब…