Author: Korba Ratan
निक्षय मित्र’ अभियान: टीबी मुक्त कोरबा के लिए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटी पोषण किट भरत यादव :7999608199 कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक लखनलाल देवांगन ने जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति प्रदान की है। निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्होंने टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित किए और उनका हौसला बढ़ाया। ”बीमारी से डरें नहीं, सही समय पर इलाज कराएं” मरीजों से आत्मीय चर्चा करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि टीबी अब लाइलाज नहीं है। उन्होंने महत्वपूर्ण सुझाव देते…
नशा मुक्त भारत का संकल्प: कोरबा में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश Bharat yadav 7999608199 कोरबा/छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: जिले में ‘नशा मुक्त भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर हुंकार भरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देशानुसार आयोजित इस भव्य जागरूकता रैली के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को नशे की बुराइयों के प्रति सचेत किया गया। साप्ताहिक शिविर और युवा दिवस का संगम यह आयोजन 5 से 12 जनवरी तक चलने वाले विशेष जागरूकता सप्ताह और राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के उपलक्ष्य में…
भक्ति की बहेगी बयार: दुरपा में 12 जनवरी से शिव महापुराण का शंखनाद, बंटेगा सिद्ध रुद्राक्ष भरत यादव /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेसNEWS कोरबा। सर्वमंगला नगर दुरपा में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शिव भक्ति का भव्य संगम होने जा रहा है। आगामी 12 से 19 जनवरी तक छोटा दशहरा मैदान में श्रीमद् शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा के साथ-साथ प्रतिदिन सिद्ध रुद्राक्ष प्राप्त करने का सौभाग्य भी मिलेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा राष्ट्रीय भागवताचार्य आचार्य रमाकांत जी महाराज (हरदीबाजार वाले) अपनी ओजस्वी वाणी से शिव कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन…
चैतुरगढ़ की पहाड़ियों पर दंतैल की दस्तक: कोरबा और कटघोरा में हाथियों का आतंक, हाई अलर्ट जारी भरत यादव /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. न्यूज़ कोरबा/कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कटघोरा और कोरबा वन मंडल में हाथियों की बढ़ती धमक ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में विचरण कर रहा एक विशालकाय दंतैल हाथी अब ऐतिहासिक चैतुरगढ़ की पहाड़ियों तक जा पहुंचा है। वहीं, कोरबा वन मंडल में भी हाथियों का कुनबा बढ़कर 14 हो गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कुदमुरा रेंज में 3 नए हाथियों का प्रवेश ताजा जानकारी के अनुसार,…
दीपका में रफ्तार का कहर: कार ने स्कूटी सवार शिक्षिका को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, चालक फरार भरत यादव 7999608199 कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस News : पश्चिम क्षेत्र के दीपका थाना अंतर्गत आजाद चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। स्कूल से घर लौट रही एक शिक्षिका की स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि शिक्षिका कार के पहियों के नीचे आने से बाल-बाल बच गईं, हालांकि उनके पैर में गंभीर चोटें आई हैं। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना…
Shubman Gill: टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा के बाद से ही फैंस हैरान थे. टीम में कई युवा चेहरों को जगह मिली, लेकिन पिछली कई सीरीज में कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल का नाम न होना सबसे बड़ा ‘शॉकिंग’ फैसला रहा. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जो उनकी खेल भावना और मैच्योरिटी को दिखाती है. “मैं फैसले का सम्मान करता हूँ” अपनी अनदेखी पर कोई नाराजगी जताने के बजाय, शुभमन गिल ने कहा, ‘मैं चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करता…
Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर अयोध्या परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश की गई है. जानकारी के अनुसार शख्स मंदिर परिसर में डी-1 गेट से घुसा था और सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान पुलिस ने मंदिर परिसर से कश्मीरी शख्स को हिरासत में लिया है. फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, जब युवक को नमाज पढ़ने के लिए रोका गया तो उसने एक संप्रदाय विशेष के नारे लगाए. इस दौरान वहां पर खड़े सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए युवक की पहचान अहमद शेख…
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आम नागरिकों और कार्यरत लोगों को बेहतर तथा समयानुकूल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाक विभाग ने रायपुर में डाक एवं आधार सेवाओं के समय में विस्तार किया है. रायपुर प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट और आधार सेवाओं का समय बढ़ गया है. अब आप रात 10 बजे तक स्पीड पोस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा रविवार को भी आधार अपडेट होगा. स्पीड पोस्ट और आधार सेवाओं का समय बढ़ा प्रवर अधीक्षक डाकघर, रायपुर संभाग हरिश कुमार महावर ने जानकारी दी है कि रायपुर प्रधान डाकघर…
CG News: रायगढ़ जिले के अंतर्गत तहसील पुसौर में पदस्थ रहे पटवारी सच्चिदानंद साहू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ रेवेन्यू बिलासपुर द्वारा जारी विभागीय जांच प्रारंभ करने के निर्देश पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है. न्यायालय ने उत्तरवादी राज्य शासन, सचिव बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, आयुक्त राजस्व बिलासपुर संभाग, कलेक्टर रायगढ़, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायगढ़ एवं तहसीलदार पुसौर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. पटवारी सच्चिदानंद साहू से जुड़ा है मामला यह मामला रायगढ़ जिले के अंतर्गत तहसील पुसौर में पदस्थ रहे पटवारी सच्चिदानंद साहू से संबंधित है, जिनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ रेवेन्यू बिलासपुर द्वारा पारित आदेश…
CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह ने NDA सरकार पर हमला बोला है. ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अंबिकापुर में पूर्व मंत्री प्रेम साय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के मूलभूत प्रावधानो को बदल दिया है. देश की आजादी के नायक महात्मा गांधी के नाम से रखे गए इस योजना का नाम बदल कर उसे विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण किया गया. नई योजना में पहला हमला काम पाने की संवैधानिक गारंटी पर…