Author: Korba Ratan
11 वीं की छात्रा कुमारी सृष्टिकांत ने बढ़ाया जिले का मान राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में नवाचार विज्ञान मॉडल पर हासिल किया प्रथम स्थान भरत यादव : 7999608199 कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News: प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में 11वीं की छात्रा कुमारी सृष्टिकांत ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में नवाचार विज्ञान मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इस कार्य के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है।बिलासपुर स्थित स्टेडियम में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें कोरबा के 18 विधाओं में चयनित विद्यार्थियों /प्रतिभागियों की टीम भी हिस्सा बनी । जिसमें…
INDIA. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत अपने परिवहन अवसंरचना में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रहा है, क्योंकि देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2027 से परिचालन शुरू करने वाली है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबी यह अभूतपूर्व परियोजना अंतर-शहरी यात्रा में क्रांतिकारी बदलाव लाने का वादा करती है, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और भारत में विश्व स्तरीय उच्च गति रेल मानकों की शुरुआत होगी। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर का पहला परिचालन सूरत से गुजरात के वापी तक 100 किलोमीटर के क्षेत्र में होगा। शेष मार्ग…
INTERNATIONAL. बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति पर हिंसक भीड़ ने कथित तौर पर हमला कर उसे आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना देश में अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों की एक और भयावह घटना है। यह भयावह घटना 31 दिसंबर को शरियतपुर जिले में घटी, जहां अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ बढ़ती शत्रुता एक चिंताजनक मुद्दा बन गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ित की पहचान 50 वर्षीय खोकन दास के रूप में हुई है। वह घर लौट रहा था जब हमलावरों के एक समूह ने उसे घेर लिया। बताया जाता है कि भीड़ ने उस पर धारदार…
गया। बिहार में गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्किहार महादलित टोला में बोरसी से धुएं से दम घुटने पर एक ही परिवार के एक महिला सहित 2 बच्चों को मौत हो गई। गंगा मांझी की 60 वर्षीय पत्नी मीणा देवी और उसके नाती 5 साल के सुजीत कुमार और 6 साल की नातिन अंशी कुमारी की मौत हो गई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। ज्ञात हो की मृतक के दो बेटे दूसरे राज्य में ईंट भट्ठा पर काम करते है और मृतक मीणा देवी…
रायपुर। सरकार ने मदिरा पर लगने वाले वैट को पूरी तरह खत्म करने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। अब तक मदिरा पर 8.50 प्रतिशत वैट वसूला जाता था, लेकिन वाणिज्यिक कर विभाग ने अधिसूचना जारी कर इसे समाप्त कर दिया है। नया प्रावधान 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में शराब की बिक्री पूरी तरह सरकारी प्रणाली के तहत होती है, जिसे छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड संचालित करता है। अब तक स्थिति यह थी कि सरकार द्वारा गठित संस्था को ही राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के जरिये वैट जमा करना पड़ता था। विभाग का मानना है कि…
नया साल 2026 का शुभारंभ हो चुका है, अब टीम इंडिया पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नया आगाज करने के लिए तैयार है। भारतीय क्रिकेट टीम जनवरी 2026 में कुल मिलाकर आठ मैच खेलेगी। इसमें तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हैं। भारतीय टीम के सामने साल के पहले ही महीने यानी जनवरी में काफी चुनौतियां हैं। खास बात ये है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ये आखिरी ड्रेस रिहर्सल है। फरवरी की शुरुआत में ही इस आईसीसी टूर्नामेंट का आगाज हो जाएगा। चलिए एक नजर डालते हैं कि जनवरी में टीम इंडिया कब और किस टीम…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने मदिरा पर लगने वाले वैट को पूरी तरह खत्म करने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। अब तक मदिरा पर 8.50 प्रतिशत वैट वसूला जाता था, लेकिन वाणिज्यिक कर विभाग ने अधिसूचना जारी कर इसे समाप्त कर दिया है। नया प्रावधान 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में शराब की बिक्री पूरी तरह सरकारी प्रणाली के तहत होती है, जिसे छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड संचालित करता है। अब तक स्थिति यह थी कि सरकार द्वारा गठित संस्था को ही राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के जरिये वैट जमा करना पड़ता था। विभाग का मानना…
भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी विश्वास निर्माण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए दोनों देशों ने एक-दूसरे के परमाणु ठिकानों की सूची का आदान-प्रदान किया। यह प्रक्रिया द्विपक्षीय समझौते के तहत तय समय पर पूरी की गई, जिसके अनुसार दोनों देश हर वर्ष एक-दूसरे को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी साझा करते हैं। इस कदम का उद्देश्य परमाणु सुरक्षा और पारदर्शिता को बनाए रखना है। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची भी साझा की। भारत ने पाकिस्तान से आग्रह किया कि भारतीय नागरिकों और मछुआरों…
रायपुर : नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे दो युवकों को रायपुर–धमतरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसे का सामना करना पड़ा। राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभनपुर के पास इंडियन ढाबा के करीब बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और आसपास अफरा–तफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक कार्तिक मरकाम और दिपांशु शर्मा नए साल की पार्टी के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक तेज…
बिलासपुर : नगर निगम के जोन क्रमांक 2 के राजस्व निरीक्षक (आरआई) रामनारायण देवांगन को निलंबित कर दिया गया है। उन पर 14.18 लाख रुपए के टैक्स घोटाले का आरोप है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने यह कार्रवाई की है। रामनारायण देवांगन पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान संपत्तिकर, समेकित कर और यूजर चार्ज के रूप में वसूल की गई 14,18,207 रुपए की राशि को निकाय कोष में जमा न करने का आरोप है। इसे गंभीर आर्थिक अनियमितता माना गया है। इस अनियमितता के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) 1966 के नियम 09 (1) (ख)…