Author: Korba Ratan

HEALTH. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान रखना तो भूल ही गए। ऊपर से लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करना, मोबाइल या लैपटॉप पर झुककर रहना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी आम हो गई है। जिसका सीधा असर हमारी रीढ़ और नसों पर जरुर पड़ता है। जब कमर या पैर की नसों पर लगातार दबाव बना रहता है, तो दिमाग और मांसपेशियों के बीच सिग्नल सही तरीके से नहीं पहुंच पाते। इस समस्या का परिणाम दर्द, सुन्नता और कमजोरी के रूप में सामने आता है। कई मामलों में दर्द कमर से शुरू होकर धीरे-धीरे पैर तक फैल जाता है। हैरानी की बात यह है कि पैर की…

Read More

INTERNATIONAL. अमेरिका से 25 किमी दूर वेनेजुएला में घुसकर अमेरिका ने जिस तरह राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया उसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। महज 30 मिनट और वेनेजुएला के राष्ट्रपति को यूएस की डेल्टा फोर्स कैप्चर कर लेती है और यूएस ले आती है। मगर अमेरिका क्या यहीं रुकने वाला है? सवाल अब उठने लगे हैं वेनेजुएला के बाद और किन-किन देशों पर यूएसए स्ट्राइक करेगा? अमेरिका का अगला टारगेट कौन सा देश अमेरिका की विदेश नीति जिस तरह से बदलती हुई दिख रही है उससे कई देशों पर खतरा मंडराने लगा है। अमेरिका का रणनीतिक बदलाव ना केवल उसकी भूमिका को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है बल्कि उसके पड़ोसी देशों और दुश्मनों में सुरक्षा और कूटनीतिक चुनौतियों को जन्म दे रहा है। अमेरिका के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संकेत जो बताते हैं कि उसकी विदेश नीति कुछ और देशों पर केंद्रित हो सकती है। वह खासकर ऐसे देश…

Read More

रोहतक । दो साध्वियों के साथ रेप और पत्रकार हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मंजूर कर दी गई है। राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जिला कारागार में बंद है। पैरोल की अवधि के दौरान वह हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रहेगा। जानकारी के अनुसार, गुरमीत राम रहीम की पैरोल को आज शाम तक मंजूरी दी गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पैरोल के दौरान राम रहीम को तय शर्तों का पालन करना होगा…

Read More

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ब्रेड फैक्ट्री में छापेमारी कर पुलिस ने 4 नाबालिगों समेत कुल 8 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी के बांग्लादेशी नागरिक होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री में काम कर रहे इन लोगों को हिरासत में लिया। सभी संदिग्ध लंबे समय से ब्रेड फैक्ट्री में मजदूरी का काम कर रहे थे। कोतवाली थाना पुलिस…

Read More

दिल्ली : दिल्ली सरकार ने रेबीज से होने वाली मौतों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने रेबीज को ‘नोटिफाएबल डिजीज’ (Notifiable Disease) घोषित कर दिया है। इसका मतलब है कि अब सभी अस्पतालों और डॉक्टरों के लिए रेबीज के हर मामले की जानकारी तुरंत सरकार को देना अनिवार्य होगा। इस कदम से बीमारी की निगरानी मजबूत होगी और समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा सकेगा। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि इंसानों में रेबीज से होने वाली मौतों की संख्या को शून्य पर लाया जाए। दिल्ली सरकार द्वारा रेबीज को नोटिफाएबल डिजीज घोषित किए जाने के बाद,…

Read More

BCCI ने हाल ही में IPL फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया। इसके तुरंत बाद KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे नाराज होकर बांग्लादेश ने अब बड़ा कदम उठाया है। बांग्लादेश ने दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के टेलीकास्ट पर अनिश्चितकाल के लिए बैन लगा दिया है। इससे बांग्लादेश में मौजूद उन क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका लगा है, जो IPL के दीवाने हैं। KKR ने पिछले महीने अबूधाबी में हुए मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये…

Read More

Jay Dudhane Custody: स्प्लिट्सविला 13 के विजेता और बिग बॉस मराठी 3 के प्रथम उपविजेता जय दुधाने को मुंबई हवाई अड्डे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मशहूर फिटनेस ट्रेनर जय दुधाने को ठाणे पुलिस ने 5 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तब की जब जय अपने परिवार के साथ देश छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। जय दुधाने पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके एक ही दुकान को कई लोगों को बेचने का आरोप है। इस धोखाधड़ी से कई खरीदारों को…

Read More

Virat Kohli: विराट कोहली ने घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनके बल्ले से खूब रन निकले थे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी उन्हें चुना गया है, जहां फैंस को उनसे अच्छे खेल की आस होगी। विराट कोहली को सिर्फ एक शतक की जरूरत न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के नाम है। दोनों ही बल्लेबाजों ने अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 6-6 शतक लगाए हैं। अब अगर कोहली…

Read More

रायपुर : ईडी ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजनदास, और 30 अन्य आरोपी आबकारी अफसरों की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। इसमें कुल 78 चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की चल रही जांच के तहत, 2002 के पीएमएलए के तहत, आईएएस निरंजन दास (तत्कालीन आबकारी आयुक्त) और 30 अन्य आबकारी अधिकारियों की 38.21 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। इस घोटाले के परिणामस्वरूप राज्य के खजाने को 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बताया गया कि कुर्क संपत्तियों में 78 अचल संपत्तियां शामिल हैं जिनमें आलीशान बंगले, प्रीमियम कॉम्प्लेक्स में फ्लैट,…

Read More

North Korea Hypersonic Missile Test: अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर हमला करने के बाद उत्तर ने बड़ी घोषणा की है। उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा कि रविवार को किए गए मिसाइल प्रक्षेपण हाइपरसोनिक मिसाइलों से संबंधित थे। देश के नेता किम जोंग उन ने इन हाइपरसोनिक मिसाइलों की परीक्षण उड़ान का निरीक्षण किया था। किम ने इस दौरान देश की परमाणु क्षमता को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दक्षिण कोरिया ने बताया उकसावे वाली कार्रवाई रविवार को दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर उकसावे वाली कार्रवाई का आरोप लगाया था। दक्षिण कोरिया ने कहा था…

Read More