Author: Korba Ratan

INDIA. उत्तर प्रदेश में लगभग हर पांचवें वोटर का नाम स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद हटाया जा सकता है, क्योंकि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने मंगलवार को ड्राफ्ट रोल जारी किया, जिसमें 28.9 मिलियन लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। यह उन बड़े राज्यों में सबसे ज़्यादा प्रतिशत है जहां यह विवादित प्रक्रिया चलाई गई है।यह आंकड़ा पूर्व की संख्या 15.44 करोड़ से लगभग दो करोड़ 89 लाख कम है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया के बाद मसौदा मतदाता सूची जारी कर…

Read More

रायपुर। शराब घोटाले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ईडी (ED) के बाद अब EOW भी सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है। जानकारी के मुताबिक, EOW ने प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन किया है, जिससे साफ़ है कि सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी अब नजदीक हो सकती है। कुछ ही दिन पहले, शराब घोटाले के मामले में ईडी ने भी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की थी, और अब EOW इस मामले में आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है। सौम्या चौरसिया जिनका नाम इस घोटाले में प्रमुख रूप से उभर कर सामने आया है, उनके…

Read More

SPORTS. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश की उस रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया है जिसमें उसने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने रविवार (4 जनवरी) को एक रिलीज़ जारी की, जिसमें बोर्ड ने कहा कि उसने ICC से औपचारिक रूप से रिक्वेस्ट की है कि भारत में होने वाले इस शॉर्टेस्ट-फॉर्मेट मेगा-इवेंट के ग्रुप C के मैच कहीं और शिफ्ट कर दिए जाएं। लेकिन मंगलवार रात (6 जनवरी) को ESPNCricinfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, ICC ने BCB की…

Read More

HEALTH. हम नए साल 2026 में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में हमारा सबसे पहला ‘न्यू ईयर रेजोल्यूशन’ अपनी सेहत के लिए होना चाहिए। ऐसे में खुद को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना कुछ कदम जरूर चलना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक रोजाना सिर्फ 10,000 कदम पैदल चलना आपकी हेल्थ के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जब आप पैदल चलते हैं, तो आपका हार्ट बेहतर तरीके से ब्लड को पंप करता है, इससे धमनियों में लचीलापन बना रहता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। रोजाना पैदल चलने से हमारे गट हेल्थ यानी की पेट के माइक्रोबायोम…

Read More

MUMBAI. बॉलीवुड अभिनेत्री सह निर्माता दीपिका पादुकोण ने सोमवार को अपना जन्मदिन मनाया और इस अवसर पर एक नयी पहल शुरू की। दीपिका ने कहा कि उनकी यह पहल अगली पीढ़ी की रचनात्मक प्रतिभाओं को सशक्त बनाएगी। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘पद्मावत’, ‘पिकू’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं दीपिका ने अपने ‘क्रिएट विद मी’ मंच के अगले अध्याय द ऑनसेट प्रोग्राम की घोषणा की, जिसका उद्देश्य उभरते कलाकारों को भारतीय फिल्म, टेलीविजन और विज्ञापन उद्योग में करियर बनाने के लिए सशक्त बनाना है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए दीपिका ने कहा, ‘‘पिछले एक साल से…

Read More

बलरामपुर-रामानुजगंज।  राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लडुवा से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां खेत से मटर तोड़ने के आरोप में गांव के छोटे बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि बच्चों के हाथ-पैर बांधकर उनके साथ मारपीट की गई और इस दौरान इसका वीडियो भी बनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ बच्चों पर खेत से मटर तोड़ने का आरोप लगाया गया था। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने बच्चों को पकड़कर उनके हाथ और पैर बांध दिए तथा उनके साथ मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर…

Read More

india : देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए चेतावनी भरी खबर सामने आई है। कुछ दिनों से वॉट्सऐप पर SBI के नाम से एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर ग्राहक अपना आधार अपडेट नहीं करेंगे तो उनका YONO मोबाइल ऐप ब्लॉक कर दिया जाएगा। इस मैसेज के साथ एक APK फाइल भी भेजी जा रही है, जिसे डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है। बैंक ने साफ किया है कि यह पूरी तरह से फर्जी है। ऐसे मैसेज किसी भी रूप में बैंक या…

Read More

india.: मुंबई के बांद्रा में फैमिली कोर्ट ने आखिरकार उद्योगपति जयदेव श्रॉफ और उनकी अलग रह रही पत्नी पूनम श्रॉफ के बीच 11 साल तक चले तलाक विवाद का फैसला सुना दिया है। अदालत ने जयदेव श्रॉफ की याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें कानूनी तौर पर तलाक दे दिया और पूनम श्रॉफ को एकमुश्त 10 करोड़ रुपये की स्थायी एलिमनी देने का आदेश दिया है। अदालत ने यह राशि तीन महीने के भीतर अदा करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पूनम श्रॉफ की 1,000 करोड़ रुपये की मांग को पूरी तरह खारिज कर दिया। साथ ही, उनके वैवाहिक घर…

Read More

वॉशिंगटन : अमेरिका और वेनेजुएला के बीच जारी टकराव अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। अपदस्थ वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका की एक संघीय अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया। कोर्ट में पेशी के दौरान सिलिया फ्लोरेस की हालत बेहद खराब दिखाई दी, जिससे सुनवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। चेहरे और सिर पर पट्टियां, आंख पर चोट के निशान कोर्ट में पेश होते समय सिलिया फ्लोरेस के चेहरे और सिर पर पट्टियां बंधी हुई थीं। उनकी…

Read More

बिलासपुर। सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका चौकी क्षेत्र के कुटीपारा स्थित 220 केवी सब स्टेशन में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए रखा। इस हादसे के कारण आधा शहर ब्लैक आउट की चपेटमें आ गया। जिससे आम लोगों…

Read More