Author: Korba Ratan
Delhi Violence: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हिंसा हुई है। दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास 6-7 जनवरी की आधी देर रात भारी बवाल हुआ। फैज-ए-इलाही दरगाह के बाहर अवैध निर्माण हटाने पहुंची दिल्ली पुलिस-MCD टीम पर भीड़ ने पथराव किया। पथराव में कई पुलिसकर्मी-अधिकारी घायल हुए हैं। इसके बाद हालात को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। एमसीडी ने 17 बुलडोजर से यहां बने बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानों को ढहाया। बताया जा रहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने कम से कम 4-5…
फिल्म प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है कि ‘Drishyam 3’ का सस्पेंस जल्द ही खुलने वाला है। फिल्म के डायरेक्टर ने हाल ही में रिलीज़ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि दर्शकों को ढाई महीने और इंतजार करना होगा, जिसके बाद ही फिल्म का पूरा रहस्य और कहानी का结पुर्जा सामने आएगा। इस घोषणा के बाद फैंस में उत्साह और बढ़ गया है। डायरेक्टर ने यह भी कहा कि फिल्म का निर्माण और पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा हो चुका है, लेकिन मार्केटिंग और प्रमोशन के कारण रिलीज़ को थोड़ा समय दिया जा रहा है। इस सीरीज की पिछली फिल्मों की…
Make Iran Great Again: ईरान में खस्ताहाल आर्खिक हालात को चलते जनता सड़कों पर उतर आई है। पूरे ईरान में जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं जिसमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। मरने वालों में नाबालिग भी शामिल हैं। ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को हिंसक रूप से मारता है, जो उनकी आदत है, तो अमेरिका मदद के लिए आगे आएगा। ट्रंप की तस्वीर से मच गई हलचल इस बीच सीनेटर लिंडसे ग्राहम के साथ ‘Make Iran Great…
हिंदू पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति 2026 से ही नए शुभ कार्यों का शुभारंभ माना जाता है। इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे उत्तरायण भी कहा जाता है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, इस समय से सभी धार्मिक और सामाजिक कार्य, जैसे विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य करने के लिए शुभ माने जाते हैं। साथ ही, मकर संक्रांति पर खरमास का अंत भी माना जाता है। हिंदू धर्म में खरमास को अशुभ अवधि कहा जाता है, जो लगभग दो महीने तक चलती है। इस दौरान नए काम, निवेश या शुभ कार्यों को टालने…
रायपुर : शेयर मार्केट में निवेश पर बड़े मुनाफे का झांसा देकर ओडिशा के कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की ठगी की गई है. मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर कारोबारी एक ग्रुप से जुड़ा, जहां शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित जानकारियां मिलने लगीं. कारोबारी ने शुरुआत में 1 लाख निवेश किए. इसके एवज में कारोबारी को 13 लाख रुपए का मुनाफा दिया गया. इससे कारोबारी झांसे में आ गया. इसके बाद ठगों ने कहा कि 2 करोड़ रुपए निवेश करने पर पांच दिन में 40 लाख रुपए का मुनाफा मिलेगा. इस ऑफर के साथ ही कारोबारी ठगों के झांसे में आ गया और…
CG Weather Update : वापस लौटी शुष्क हवा ने चौबीस घंटे ने प्रदेश में ठंड का असर तेज कर दिया है. सबसे ज्यादा मध्य इलाके में असर देखने को मिल रहा है. रायपुर में दो तो माना के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है. अगले दो दिन ठंड का प्रभाव अधिक रहने के बाद सप्ताहभर इसके प्रभाव में कमी आने की संभावना जताई गई है. ठंड के तेवर सप्ताहभर रहेगा कमजोर पिछले चौबीस घंटे में राज्य के कई हिस्सों में ठंड ने अपना जोरदार असर दिखाया है. उत्तरी इलाकों में पारा एक से चार डिग्री होने की वजह से वहां रात में…
Naxali Surrender: छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं. वहीं सुकमा में 64 लाख इनामी 7 महिला नक्सली समेत 26 हार्डकोर सक्रिय नक्सलियों ने सरेंडर किया है. 26 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर सभी सरेंडर नक्सली PLGA बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन एवं AOB क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं. इनमें CYPCM-01, PPCM-04, ACM-03 और Party Member -18 रैंक शामिल हैं. इन नक्सलियों ने सुकमा, माड़ क्षेत्र एवं सीमावर्ती ओड़िशा में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है. सरकार की नीतियों से हो रहे प्रभावित छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति” एवं “पूना मार्गेम” पुनर्वास…
CG News: छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक दुधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है. यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी राज्य को पहली बार प्राप्त हुई है. इस जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 12 हजार से 15 हजार रोवर-रेंजरों के आगमन की संभावना है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रोवर-रेंजरों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. छत्तीसगढ़…
Single Use Plastic Ban in CG: छत्तीसगढ़ सरकार ने सिंगल-यूज प्लास्टिक पर अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है. वहीं अब राज्य शहरी विकास प्राधिकरण (SUDA) ने राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल, बिक्री और स्टोरेज पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. इन निर्देशों के तहत नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में नियमित रूप से निरीक्षण और कार्रवाई की जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों, व्यापारियों और प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया जाएगा. सिंगल-यूज प्लास्टिक को लेकर पर SUDA की सख्ती दरअसल, राज्य शहरी विकास अभिकरण…
CG News: CM विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वे दोपहर 12:10 बजे गरियाबंद के सिरकट्टी आश्रम कुटेना में मंदिर दर्शन करेंगे. वहीं धर्मध्वजा स्थापना और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. बांग्लादेश पर हरभजन सिंह का गुस्सा, कहा- ‘वे आना चाहते हैं या नहीं, उनकी मर्जी’ इसके बाद दोपहर 2:10 बजे राजिम में आयोजित गीता प्रेस पुस्तकालय कार्यक्रम में शामिल होंगे. मंदिर दर्शन करने के बाद माता राजिम महोत्सव 2026 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. शाम 4 बजे राजिम से रायपुर के लिए रवाना होंगे. 4:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. खबर में अपडेट जारी…