Author: Korba Ratan
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में फरवरी में भव्य मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा और इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक मैनपाट महोत्सव का आयोजन फरवरी महीने के प्रथम और दूसरे सप्ताह के मध्य किया जा सकता है, बताया जा रहा है कि 14 फरवरी के आसपास की तारीख महोत्सव के लिए तय की जाएगी और इसमें देश के कई प्रसिद्ध कलाकार भी भाग लेंगे. फरवरी में भव्य मैनपाट महोत्सव का होगा आयोजन छत्तीसगढ़ के पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल चुनाव प्रक्रिया की…
Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक हार्दिक पांड्या इन दिनों घरेलू मैदानों पर आग उगल रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले में बड़ौदा की ओर से खेलते हुए हार्दिक ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने महज 31 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेलकर यह साबित कर दिया कि जब बात मैच खत्म करने की आती है, तो उनसे बेहतर कोई नहीं है. मैदान के हर कोने में लगाए छक्के हार्दिक पांड्या तब बल्लेबाजी करने आए जब टीम मुश्किल स्थिति में थी. उन्होंने क्रीज पर कदम रखते ही अपने…
Gold Price Today: आज लगातार तीसरे दिन गोल्ड तो चांदी की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में प्रति दस ग्राम 24 कैरट गोल्ड ₹3000 महंगा हुआ था और अब लगातार तीन दिनों में यह ₹830 सस्ता हुआ है। इसी तरह 22 कैरट वाला गोल्ड भी प्रति दस ग्राम दो दिनों में ₹2750 महंगा होने के बाद अब लगातार तीन दिनों में ₹760 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो 22 कैरट वाला और 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 गिरा है। अब…
CG Fraud Case: बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी को मोटर चालान का झांसा देकर ठगों ने 5.76 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने उनके खाते से करीब 5.76 लाख रुपये पार कर दिए। इस पूरी घटना की शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ ही शुक्रवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है. कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया हुआ है. हालांकि इन दिनों पहले की अपेक्षा प्रदूषण में थोड़ी सी कमी दर्ज की गई है. लेकिन पूरी तरह से राहत नहीं मिली है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली के इंडिया गेट का AQI 329 दर्ज किया गया है, जो 2 सप्ताह पहले 400 के पार था. दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश ने ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए परेशानी…
Land For Job Scam: लालू यादव को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. लैंड फॉर जॉब मामले में राउज एवेन्यू अदालत ने इस मामले में आरोप तय करने के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की है. अगली तारीख को अदालत आरोपियों के बयान को दर्ज करेगी. कोर्ट ने कहा कि चार्जशीट के अनुसार, लालू यादव ने रेल मंत्री के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया और सरकारी पदों के बदले सरकारी जमीनों पर कब्जा करने की साजिश रची थी. कोर्ट ने इस मामले को लेकर लालू प्रसाद यादव के अलावा दोनों बेटों तेज प्रताप यादव…
CG News: अपग्रेडेशन कार्य एलएचएस ब्लॉक रद्द होने से रोकी गईं ट्रेनें अब पोंगल पर्व के कारण ईस्ट कोस्ट रेलवे में अपने निर्धारित समय से चलेंगे. इनमें विशाखापत्तनम- रायपुर- विशाखापत्तनम पैसेंजर ट्रेन और दुर्ग- विशाखापट्टनम, दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. नियमित समय सारिणी के मुताबिक चलेंगी ट्रेनें ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के रायगड़ा – विजयनगरम सेक्शन में अपग्रेडेशन कार्य के कारण कोचिंग ट्रेनों को रद्द करने एवं गंतव्य से पहले समाप्त एवं प्रारंभ का निर्णय लिया था. पोंगल पर्व होने के कारण एलएचएस ब्लॉक रद्द होने से विशाखापत्तनम – रायपुर- विशाखापत्तनम पैसेंजर ट्रेन एवं दुर्ग – विशाखापट्टनम –…
CG News: छत्तीसगढ़ में आज से विवादों के बीच राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 2026 की शुरुआत होगी, लेकिन भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष कौन है इसका विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का दावा है कि वह अध्यक्ष है. वही स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के अध्यक्ष होने का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 13 दिसंबर को जारी कर दिया गया था इसके बाद से अब यह स्थिति क्यों बनी है आपको बता देते हैं. स्कूल शिक्षा मंत्री रहते बृजमोहन बने थे अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023…
INDIA. लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार (Lalu Family) को बहुत बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली की कोर्ट (Delhi Court) ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप तय किए हैं। अब इस आदेश के बाद लालू परिवार पर मुकदमा चलेगा। दिल्ली राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, हेमा यादव सहित कई अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय कर दिए हैं। बता दें कि जब 2009 में यूपीए सरकार में लालू प्रसाद…
Durg News: दुर्ग जिले के भिलाई में इन दिनों राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है. भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र यादव लगातार मुखर हैं. 25 जनवरी को बड़ा मार्च निकालेंगे देवेंद्र यादव हाल ही में उन्होंने पांच दिनों का उपवास सत्याग्रह किया था, जिसमें सेक्टर-9 अस्पताल के निजीकरण को रोकने, मैत्री बाग को निजी हाथों में न देने और रिटेंशन स्कीम को यथावत रखने जैसी प्रमुख मांगें रखी गई थी. सत्याग्रह के दौरान इन मांगों पर सहमति बनने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक…