Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»देश - दुनिया»America Attack Venezuela: अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, काराकास में बम धमाकों से हड़कंप, इमरजेंसी लागू
    देश - दुनिया

    America Attack Venezuela: अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, काराकास में बम धमाकों से हड़कंप, इमरजेंसी लागू

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    America
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    America Attack Venezuela: अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर हमला कर दिया है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम 7 धमाकों और नीचे उड़ते हुए विमानों की आवाज सुनी गई। रशिया टुडे के मुताबिक अमेरिकी वायु सेना ने वेनेजुएला के इस्ला मार्गरीटा द्वीप पर बमबारी की है जहां सेना के टॉप बेस हैं। हमलों के बाद वेनेजुएला में इमरजेंसी लगा दी गई है। वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका पर आम नागरिकों और मिलिट्री ठिकानों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

    धमाकों से दहला काराकास

    शहर के अलग-अलग हिस्सों में धमाकों की तेज आवाजें सुनी गई हैं। शहर का दक्षिणी इलाका, जो एक बड़े सैन्य अड्डे के पास है, वहां बिजली भी गुल हो गई है। इससे पहले वेनेजुएला ने 5 अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अमेरिका ने एक्शन लेने की बात कही थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अमेरिका सेना आने वाले दिनों में वेनेजुएला के अंदर जमीनी हमले शुरू कर सकती है।

    सड़कों पर निकल आए लोग

    वेनेजुएला की सरकार ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। राजधानी काराकास में धमाकों के बाद अलग-अलग इलाकों के लोग सड़कों पर निकल आए। कुछ लोगों को काराकास से जाते हुए भी देखा गया। यह ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी सेना हाल के दिनों में ड्रग तस्करी वाली नावों को निशाना बना रही है। शुक्रवार को वेनेजुएला ने कहा कि वह ड्रग तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर बातचीत करने के लिए तैयार है।

    US AIR FORCE BOMBS Venezuela’s Isla Margarita island housing top army bases pic.twitter.com/2Hp5LFBA6X

    — RT (@RT_com) January 3, 2026

    वेनेजुएला की सरकार का बयान

    अमेरिकी हवाई हमलों पर वेनेजुएला सरकार का बयान सामने आया है। बयान में कहा गया है कि वेनेजुएला की सरकार काराकास और मिरांडा, अरागुआ और ला गुएरा राज्यों के नागरिक और सैन्य क्षेत्रों में किए गए गंभीर सैन्य हमले की निंदा करती है। यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर, खासकर अनुच्छेद 1 और 2 का घोर उल्लंघन है, जो संप्रभुता के सम्मान, राज्यों की कानूनी समानता और बल के इस्तेमाल पर रोक को सुनिश्चित करते हैं। ऐसा हमला अंतर्राष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है, खासकर लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में, और लाखों लोगों की जान को गंभीर खतरे में डालता है।

    Bastar Pandum 2026: राष्ट्रपति और गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत, विदेशी राजदूत भी करेंगे भागीदारी

    वेनेजुएला में सरकार बदलना चाहता है अमेरिका

    दक्षिण अमेरिकी देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गुरुवार को प्रसारित एक पहले से रिकॉर्ड किए गए इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में सरकार बदलना चाहता है। मादुरो ने यह भी कहा था कि अमेरिका उसके विशाल तेल भंडार तक पहुंच हासिल करना चाहता है। मादुरो पर यूनाइटेड स्टेट्स में नार्को-टेररिज्म का आरोप लगाया गया है। पिछले सप्ताह एक डॉकिंग एरिया पर हुए ड्रोन हमले के पीछे CIA थी, माना जाता है कि इस जगह का इस्तेमाल वेनेजुएला के ड्रग कार्टेल करते थे। यह सितंबर में अमेरिका की ओर से नावों पर हमले शुरू करने के बाद वेनेजुएला की जमीन पर पहला ज्ञात सीधा ऑपरेशन था।

    Korba Ratan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous ArticleBastar Pandum 2026: राष्ट्रपति और गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत, विदेशी राजदूत भी करेंगे भागीदारी
    Next Article Delhi Property: दिल्लीवासियों को बड़ी राहत… आधार से होगा प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान, MCD जल्द लागू करेगा नई व्यवस्था

    Related Posts

    MP News: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा के लिए रेस हुई तेज, दिग्विजय सिंह के कार्यकाल से पहले ही दावेदारों की लगी लंबी कतार

    January 13, 2026

    India-US Trade Deal पर फिर टली बात! ट्रंप की टैरिफ वाली नई धमकी के बीच रिपोर्ट्स में दावा

    January 13, 2026

    क्या यूपी में प्रियंका गांधी के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव? पार्टी में बढ़ रही सक्रियता, जानिए क्या है रणनीति

    January 12, 2026

    Grok के अश्लील कंटेंट विवाद पर ‘X’ ने मानी गलती, डिलीट किए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक

    January 11, 2026
    Our Picks

    MP News: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा के लिए रेस हुई तेज, दिग्विजय सिंह के कार्यकाल से पहले ही दावेदारों की लगी लंबी कतार

    January 13, 2026

    India-US Trade Deal पर फिर टली बात! ट्रंप की टैरिफ वाली नई धमकी के बीच रिपोर्ट्स में दावा

    January 13, 2026

    क्या यूपी में प्रियंका गांधी के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव? पार्टी में बढ़ रही सक्रियता, जानिए क्या है रणनीति

    January 12, 2026

    Grok के अश्लील कंटेंट विवाद पर ‘X’ ने मानी गलती, डिलीट किए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक

    January 11, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.