Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»देश - दुनिया»राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, रोकने पर की नारेबाजी, कश्मीरी शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया
    देश - दुनिया

    राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, रोकने पर की नारेबाजी, कश्मीरी शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    राम मंदिर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर अयोध्या परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश की गई है. जानकारी के अनुसार शख्स मंदिर परिसर में डी-1 गेट से घुसा था और सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान पुलिस ने मंदिर परिसर से कश्मीरी शख्स को हिरासत में लिया है. फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है.

    जानकारी के अनुसार, जब युवक को नमाज पढ़ने के लिए रोका गया तो उसने एक संप्रदाय विशेष के नारे लगाए. इस दौरान वहां पर खड़े सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए युवक की पहचान अहमद शेख के रूप में हुई है, जो कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है. हालांकि इस मामले को लेकर प्रशासन का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

    15 किलोमीटर के दायरे में नहीं मिलेगा नॉनवेज

    इस बीच, प्रशासन ने अयोध्या धाम और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग में नॉनवेज की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. यानी 15 किलोमीटर के दायरे में अब ऑफलाइन और ऑनलाइन किसी भी प्रकार से नॉनवेज नहीं मंगा सकते हैं. प्रशासन का कहना है कि आस्था और धार्मिक भावनाओं की रक्षा के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

    शिकायत के बाद लगाई रोक

    काफी समय से प्रशासन के पास शिकायतें मिल रही थीं कि पंचकोसी परिक्रमा के आसपास ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से नॉनवेज भोजन मंगाए जा रहे हैं. जिस पर रोक लगाई जाए. लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर प्रशासन ने एक्शन लेते हुए सख्ती से रोक लगाने का निर्णय लिया है.
    <

    #WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Complete ban on Non-Veg sales in Ayodhya Dham and Panchkoshi Parikrama Marg, online delivery also restricted. pic.twitter.com/4JXYqbSuhv

    — ANI (@ANI) January 10, 2026

    h3 class=”wp-block-heading”>शराब दुकानों पर भी होगा एक्शन

    प्रशासन ने बताया कि कुछ होटलों में न सिर्फ मांसाहारी भोजन बल्कि शराब भी परोसे जाने की शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए चेतावनी जारी की गई है, साथ ही अगर कोई इसका उल्लंघन करते पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार मांसाहार बेचने वाली दुकानों को हटा दिया गया है लेकिन अभी शराब दुकानों पर कार्रवाई नहीं हो पाई है क्योंकि उसके लिए जिला प्रशासन की अनुमित लेने की प्रक्रिया में देरी हो रही है. जल्द ही इस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

    Korba Ratan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous ArticleRaipur: अब रविवार को भी करा सकेंगे आधार कार्ड अपडेट, रात 10 बजे तक होगा स्पीड पोस्ट
    Next Article ‘मैं वहीं हूं, जहां किस्मत में लिखा है’, T20 WC से पत्ता कटने पर Shubman Gill का बड़ा बयान

    Related Posts

    MP News: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा के लिए रेस हुई तेज, दिग्विजय सिंह के कार्यकाल से पहले ही दावेदारों की लगी लंबी कतार

    January 13, 2026

    India-US Trade Deal पर फिर टली बात! ट्रंप की टैरिफ वाली नई धमकी के बीच रिपोर्ट्स में दावा

    January 13, 2026

    क्या यूपी में प्रियंका गांधी के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव? पार्टी में बढ़ रही सक्रियता, जानिए क्या है रणनीति

    January 12, 2026

    Grok के अश्लील कंटेंट विवाद पर ‘X’ ने मानी गलती, डिलीट किए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक

    January 11, 2026
    Our Picks

    MP News: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा के लिए रेस हुई तेज, दिग्विजय सिंह के कार्यकाल से पहले ही दावेदारों की लगी लंबी कतार

    January 13, 2026

    India-US Trade Deal पर फिर टली बात! ट्रंप की टैरिफ वाली नई धमकी के बीच रिपोर्ट्स में दावा

    January 13, 2026

    क्या यूपी में प्रियंका गांधी के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव? पार्टी में बढ़ रही सक्रियता, जानिए क्या है रणनीति

    January 12, 2026

    Grok के अश्लील कंटेंट विवाद पर ‘X’ ने मानी गलती, डिलीट किए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक

    January 11, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.