Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»राजनीति»रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल
    राजनीति

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मथुरा: यूपी के मथुरा में थाना रिफाइनरी पुलिस ने 15 दिन पूर्व हुई एक महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए मृतका के पति और उसके शातिर अपराधी मित्र को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात बरेली हाईवे बाईपास पर हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार 
    पुलिस के अनुसार, बीते 28 दिसंबर 2025 को थाना रिफाइनरी क्षेत्र के अंतर्गत रांची बांगर से करनावल रोड पर एक गेहूं के खेत में करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मृतका की शिनाख्त अनीता पत्नी राकेश, निवासी फतेहपुरा (थाना बलदेव) के रूप में हुई। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना रिफाइनरी पुलिस टीम ने सोमवार रात करीब 9:45 बजे बरेली हाईवे बाईपास के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त ललित उर्फ मंगल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से मृतका के पति राकेश और ललित दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश 
    पूछताछ में सामने आया कि राकेश ने अपने दोस्त ललित के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। 27 दिसंबर की रात दोनों अनीता को लेकर रांची बांगर रोड पर पहुंचे और वहां सुनसान खेत में ललित के हुड (जैकेट) के कॉलर में लगे फीते (स्ट्रिप) से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गेहूं के खेत में फेंककर फरार हो गए।

    इन धाराओं में दर्ज मुकदमा 
    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ललित उर्फ मंगल एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उस पर मथुरा के विभिन्न थानों में लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट जैसे 19 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं मृतका के पति राकेश पर भी हत्या और पुलिस मुठभेड़ के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

    Korba Ratan
    Blood of relationship: Wife murdered and body thrown in the field friend also involved in the conspiracy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleप्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Next Article पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    Related Posts

    तेज रफ्तार का कहर: सारंगढ़ रोड पर कार-स्कूटी भिड़ंत, दो लोगों की गई जान

    January 12, 2026

    क्या अमेरिका की भविष्यवाणी होगी सच? 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच भयंकर युद्ध की आशंका

    January 12, 2026

    बेटी का सनसनीखेज खुलासा: पिता पर गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव खाने का आरोप

    January 11, 2026

    सियासी घमासान: विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी को जय सिंह अग्रवाल ने बताया ‘बदलापुर की राजनीति’

    January 10, 2026
    Our Picks

    तेज रफ्तार का कहर: सारंगढ़ रोड पर कार-स्कूटी भिड़ंत, दो लोगों की गई जान

    January 12, 2026

    क्या अमेरिका की भविष्यवाणी होगी सच? 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच भयंकर युद्ध की आशंका

    January 12, 2026

    बेटी का सनसनीखेज खुलासा: पिता पर गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव खाने का आरोप

    January 11, 2026

    सियासी घमासान: विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी को जय सिंह अग्रवाल ने बताया ‘बदलापुर की राजनीति’

    January 10, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.