Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»छत्तीसगढ़»रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट
    छत्तीसगढ़

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 130 पर 11 और 12 जनवरी की दरम्यानी रात उस समय अफरा तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जब जाली और बेलतरा के बीच ठाकुर रेस्टोरेंट के सामने स्थित बीबी पेट्रोल पंप पर तीन बदमाशों ने सशस्त्र लूट की वारदात को अंजाम दिया।

    घटना इतनी अचानक और फिल्मी अंदाज में हुई कि मौके पर मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बदमाश अपना काम कर फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सामान्य ग्राहकों की तरह व्यवहार किया। उन्होंने बाइक में करीब एक हजार रूपए का पेट्रोल भरवाया। जैसे ही कर्मचारी भुगतान लेने की प्रक्रिया में जुटा, तभी अचानक हालात बदल गए। तीन में से दो बदमाशों ने कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी जबकि तीसरे बदमाश ने कट्टा निकालकर कर्मचारी की ओर तान दिया।

    कट्टे की नोक पर कर्मचारी की जान हलक में अटक गई और वह पूरी तरह असहाय हो गया। बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर करीब 38 हजार रूपए नगदी लूट ली और तेज रफ्तार में हाईवें की ओर फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में घटित हुई, लेकिन इसका खौफ लंबे समय तक बना रहा। वारदात के बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य लोग सहमे नजर आए। इस सनसनीखेज लूट की सबसे अहम बात यह रही कि पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में बदमाशों की गतिविधियों और उनके हाव भाव साफ नजर आ रहे हैं। जिससे पुलिस को उनकी पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    खबर लिखे जाने तक रतनपुर पुलिस आसपास के इलाकों में लगातार सर्चिंग कर रही थी। हालांकि अपराध दर्ज किए जाने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी थी। इस घटना के बाद हाईवे से जुड़े व्यापारियों और राहगीरों म्रें सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता देखी जा रही है। लोग पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

    Korba Ratan
    Terror in the dead of night: Armed robbery at a petrol station along the highway
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleचॉकलेट देकर मासूम से दरिंदगी, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में
    Next Article प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    Related Posts

    चॉकलेट देकर मासूम से दरिंदगी, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में

    January 13, 2026

    CG News: विकास तिवारी को एक और झटका, कांग्रेस से 6 साल के निष्कासन के बाद सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाया

    January 13, 2026

    Raipur: धरसीवां में 200 क्विंटल धान और ट्रक जब्त, मील को भी किया गया सील, सर्तक ऐप से हो रही निगरानी

    January 13, 2026

    IND vs NZ Raipur: 23 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच T20 मैच, फर्स्ट इनिंग के बाद नो-एंट्री, बाउंसर होंगे तैनात

    January 13, 2026
    Our Picks

    चॉकलेट देकर मासूम से दरिंदगी, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में

    January 13, 2026

    CG News: विकास तिवारी को एक और झटका, कांग्रेस से 6 साल के निष्कासन के बाद सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाया

    January 13, 2026

    Raipur: धरसीवां में 200 क्विंटल धान और ट्रक जब्त, मील को भी किया गया सील, सर्तक ऐप से हो रही निगरानी

    January 13, 2026

    IND vs NZ Raipur: 23 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच T20 मैच, फर्स्ट इनिंग के बाद नो-एंट्री, बाउंसर होंगे तैनात

    January 13, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.