Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»पर्व - त्यौहार»बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ता कहर, 25 दिन में 8वीं हत्या से दहशत
    पर्व - त्यौहार

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ता कहर, 25 दिन में 8वीं हत्या से दहशत

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेशनल: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की एक और भयावह घटना सामने आई है। फेनी जिले में कट्टरपंथियों ने 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर कुमार दास की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी उसका ऑटो-रिक्शा भी छीनकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

    इससे ठीक दो दिन पहले सुनामगंज जिले में एक और हिंदू युवक जॉय महापात्रो की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। परिजनों का आरोप है कि जॉय को एक स्थानीय व्यक्ति ने पहले बेरहमी से पीटा और फिर जहर दे दिया। इन लगातार घटनाओं ने पूरे हिंदू समुदाय में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

    25 दिन में 8 हिंदुओं की हत्या, बढ़ता जा रहा खौफ

    आंकड़े और भी डराने वाले हैं। बीते महज 25 दिनों में बांग्लादेश में 8 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। 18 दिसंबर को मयम सिंह जिले के भालुका इलाके में दीपू चंद्र दास को कट्टरपंथियों की भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। इसके छह दिन बाद, 24 दिसंबर को अमृत मंडल की हत्या कर दी गई।

    12 दिसंबर 2025 को ढाका में इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी को गोली मारी गई थी, जिनकी बाद में सिंगापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद हालात और ज्यादा बिगड़ते चले गए और अल्पसंख्यकों पर हमलों का सिलसिला तेज हो गया।

    अलग-अलग जिलों से सामने आए डरावने मामले

    बांग्लादेश के कई इलाकों से हिंदुओं पर हमले और हत्याओं की खबरें सामने आई हैं। दीपू चंद्र दास, अमृत मंडल, बजेंद्र बिस्वास और खोकन चंद्र दास की हत्याओं ने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। 5 जनवरी को जेसोर जिले में आइस फैक्ट्री मालिक राणा प्रताप बैरागी की हत्या कर दी गई, जो ‘बीडी खबर’ अखबार के कार्यकारी संपादक भी थे। इसी दिन नरसिंगड़ी जिले में दुकानदार शरत मणि चक्रवर्ती की भी हत्या हुई।

    इन घटनाओं की पुष्टि बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने भी की है। संगठन के अनुसार, केवल दिसंबर महीने में ही सांप्रदायिक हिंसा की कम से कम 51 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 10 हत्याएं, लूटपाट और आगजनी के 23 मामले, डकैती और चोरी की 10 घटनाएं, झूठे ईशनिंदा आरोपों में हिरासत और यातना के चार मामले, बलात्कार के प्रयास की एक घटना और शारीरिक हमलों के तीन मामले शामिल हैं।

    भारत ने जताई कड़ी चिंता

    बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ती हिंसा को लेकर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कट्टरपंथियों द्वारा अल्पसंख्यकों, उनके घरों और कारोबार पर बार-बार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी सांप्रदायिक घटनाओं से सख्ती और तेजी से निपटा जाना चाहिए।

    रणधीर जायसवाल ने यह भी कहा कि इन हमलों को निजी रंजिश या राजनीतिक विवाद बताकर टालना गलत है, क्योंकि इससे अपराधियों और कट्टरपंथियों का मनोबल बढ़ता है। भारत ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है और इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

    Korba Ratan
    Bangladesh: 8th murder in 25 days sparks panic among Hindus
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान और हरियाणा में पारा शून्य के करीब
    Next Article नवा रायपुर प्रीमियर लीग (NPL) 2026 का आग़ाज़ 13 जनवरी से प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारी-अधिकारी दिखाएंगे क्रिकेट का जौहर

    Related Posts

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    क्या अमेरिका की भविष्यवाणी होगी सच? 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच भयंकर युद्ध की आशंका

    January 12, 2026

    मनोरंजन जगत में शोक: Indian Idol 3 विजेता प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से निधन

    January 12, 2026

    ईरान में तानाशाही का शिकंजा: प्रदर्शनकारियों को ‘खुदा का दुश्मन’ बताकर फांसी की धमकी

    January 12, 2026
    Our Picks

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    क्या अमेरिका की भविष्यवाणी होगी सच? 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच भयंकर युद्ध की आशंका

    January 12, 2026

    मनोरंजन जगत में शोक: Indian Idol 3 विजेता प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से निधन

    January 12, 2026

    ईरान में तानाशाही का शिकंजा: प्रदर्शनकारियों को ‘खुदा का दुश्मन’ बताकर फांसी की धमकी

    January 12, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.