Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»रायपुर»उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान और हरियाणा में पारा शून्य के करीब
    रायपुर

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान और हरियाणा में पारा शून्य के करीब

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    INDIA. उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच कई क्षेत्रों में पारा शून्य के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग कार्यालयों ने सोमवार को जानकारी दी कि हरियाणा के गुरुग्राम और पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजस्थान के फतेहपुर (सीकर) में पारा शून्य से 0.4 डिग्री नीचे तक गिर गया। फरीदाबाद और रेवाड़ी सहित एनसीआर क्षेत्र में पारा शून्य के करीब पहुंचने से जमीन की सतह पर पाला (बर्फ की परत) जम गया।

    गुरुग्राम में गाड़ियों के शीशों पर बर्फ जमी दिखी और सूखी घास सख्त हो गई। यह पाला ग्रामीण क्षेत्रों और खेतों में स्पष्ट नजर आया। रिकॉर्ड के अनुसार, गुरुग्राम में 11 जनवरी 1971 को शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि, रविवार रात का तापमान सर्वकालिक रिकॉर्ड है या नहीं, यह डेटा की कमी के कारण स्पष्ट नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में उत्तर भारत में भीषण ठंड और घना कोहरा जारी रहने की चेतावनी दी है। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। यह 2023 के बाद जनवरी का सबसे ठंडा दिन और शीतलहर का लगातार दूसरा दिन रहा।

    दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को भी कोहरा और शीतलहर जारी रहने का अनुमान है, जहां तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। राजस्थान के कई जिलों में तापमान शून्य के करीब रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। राज्य के कई हिस्सों में रात का तापमान आठ डिग्री से नीचे रहा और भीषण शीतलहर चली। फतेहपुर के बाद बीकानेर का लूणकरणसर (0.4 डिग्री) और चूरू (1.3 डिग्री) सबसे ठंडे स्थान रहे।

    श्रीगंगानगर और करौली में भी पारा 1.5 डिग्री के आसपास रहा। कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले एक दिन तक सामान्य से भीषण शीतलहर की चेतावनी देते हुए बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने को कहा है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ (3.3 डिग्री) भी भीषण ठंड की चपेट में हैं। गुरुग्राम के निवासियों के अनुसार उन्होंने वर्षों में ऐसी ठंड नहीं देखी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि अगले तीन दिनों तक भीषण ठंड जारी रहेगी, जिसके बाद इसमें कुछ कमी आने की संभावना है।

    हरियाणा के नारनौल में पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसानों के अनुसार, ओस गेहूं के लिए अच्छा है लेकिन सब्जियों और सरसों को नुकसान पहुंचा सकता है। वैज्ञानिकों ने फसलों को बचाने के लिए हल्की सिंचाई की सलाह दी है। कश्मीर में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है, हालांकि डल झील के कुछ हिस्से जमे हुए हैं। श्रीनगर में पारा शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि पुलवामा शून्य से 6.5 डिग्री नीचे तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा स्थान था।

    हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी से बर्फबारी का अनुमान है। चंबा सहित सात जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज और मेरठ सहित कई जिलों में भी ठंड का असर बना रहा। लखनऊ में शाम को तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

    Korba Ratan
    mercury near zero in Rajasthan and Haryana Severe cold in North India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleकोहली का विराट कारनामा, इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा रन-स्कोरर बने
    Next Article बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ता कहर, 25 दिन में 8वीं हत्या से दहशत

    Related Posts

    अगर आप भी कम पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान! शरीर में हो सकती हैं ये बड़ी समस्याएं

    January 13, 2026

    Makar Sankranti 2026: कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी? जानिए सही तिथि और पूजा विधि

    January 13, 2026

    सर्वमंगला नगर में शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

    January 12, 2026

    धान का टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान ने पिया कीटनाशक, सांसद पहुंची अस्पताल

    January 12, 2026
    Our Picks

    अगर आप भी कम पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान! शरीर में हो सकती हैं ये बड़ी समस्याएं

    January 13, 2026

    Makar Sankranti 2026: कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी? जानिए सही तिथि और पूजा विधि

    January 13, 2026

    सर्वमंगला नगर में शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

    January 12, 2026

    धान का टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान ने पिया कीटनाशक, सांसद पहुंची अस्पताल

    January 12, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.