Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»खेल»IND U19 vs SA U19: वैभव की कप्तानी में भारत का दबदबा, साउथ अफ्रीका का 3-0 से सूपड़ा साफ
    खेल

    IND U19 vs SA U19: वैभव की कप्तानी में भारत का दबदबा, साउथ अफ्रीका का 3-0 से सूपड़ा साफ

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    SPORTS. वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने कमाल कर दिया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया ने यूथ ODI सीरीज जीत ली है। तीसरे यूथ ODI मैच में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी पारी की बदौलत 233 रनों से धमाकेदार जीत की।

    ICC मेन्स U19 वर्ल्ड कप 2026 का 15 जनवरी से आगाज होगा, जिसमें 16 टीमें शिरकत करेंगी। टीम इंडिया U19 वर्ल्ड कप के खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टूर्नामेंट से ठीक पहले भारतीय अंडर-19 टीम ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे उनकी दावेदारी और भी ज्यादा मजबूत हो गई है।

    दरअसल, भारतीय अंडर-19 टीम ने वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में साउथ अफ्रीका दौरे पर कमाल कर दिया है। टीम इंडिया ने यूथ ODI सीरीज में मेजबान साउथ अफ्रीका का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। इससे पहले भारत ने पहले और दूसरे मैच में भी अफ्रीकी टीम को धूल चटाई थी। वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में इंडिया-19 टीम की यह पहली सीरीज जीत है। इस जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पहुंच गया है।

    वैभव सूर्यवंशी ने खेली कप्तानी पारी

    बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले गए तीसरे यूथ ODI मैच में साउथ अफ्रीका ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने एरोन जॉर्ज और कप्तान वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरे और शुरुआती ओवरों से ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। एरोन जॉर्ज ने जहां संयमित अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच की दिशा पूरी तरह मोड़ दी। कप्तान वैभव ने आक्रामक रुख अपनाते हुए शानदार शतक जड़ा और चौकों से ज्यादा छक्के लगाकर दर्शकों को रोमांचित किया। उन्होंने महज 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    वैभव और एरोन के बीच हुई धमाकेदार साझेदारी

    दोनों ओपनरों ने पहले विकेट के लिए 25.4 ओवर में 227 रन की दमदार साझेदारी कर भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वैभव सूर्यवंशी 74 गेंदों में 10 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 127 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान के आउट होने के बाद भी एरोन जॉर्ज का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और उन्होंने अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। जॉर्ज ने 106 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 118 रन की अहम पारी खेली। दोनों सलामी बल्लेबाजों के शतकों के दम पर भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 393 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिससे साउथ अफ्रीका पर जबरदस्त दबाव बन गया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और महज 35 ओवरों में 160 रनों पर ढेर हो गई।

    Korba Ratan
    IND U19 vs SA U19: India dominate under Vaibhav's captaincy whitewash South Africa 3-0
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleसचिन तेंदुलकर के घर बजेगी शहनाइयां! बेटे अर्जुन की मार्च में शादी, वेडिंग डेट हुई फाइनल
    Next Article Instagram पर 10 हजार Views की कितनी होती है कमाई? सच जानकर आप भी Reel बनाना शुरू कर देंगे

    Related Posts

    विराट और 100 शतकों के बीच सिर्फ 72 रन बने ‘विलेन’, क्या है कोहली के नर्वस 90 का पूरा ‘खेल’?

    January 13, 2026

    कोहली का विराट कारनामा, इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा रन-स्कोरर बने

    January 13, 2026

    IND vs NZ: वडोदरा ODI में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, विराट कोहली ने खेली 93 रनों की शानदार पारी

    January 12, 2026

    India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा है रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

    January 11, 2026
    Our Picks

    विराट और 100 शतकों के बीच सिर्फ 72 रन बने ‘विलेन’, क्या है कोहली के नर्वस 90 का पूरा ‘खेल’?

    January 13, 2026

    कोहली का विराट कारनामा, इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा रन-स्कोरर बने

    January 13, 2026

    IND vs NZ: वडोदरा ODI में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से दी मात, विराट कोहली ने खेली 93 रनों की शानदार पारी

    January 12, 2026

    India vs New Zealand ODI Head to Head Stats: भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा है रिकॉर्ड, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

    January 11, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.