Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»कोरबा»शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत
    कोरबा

    शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर। बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत मिली है। उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उच्च न्यायालय बिलासपुर के जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने यह निर्णय सुनाया है। फिलहाल, उन्हें ईओडब्ल्यू और ईडी मामले में जमानत मिली है। अन्य मामलों में जांच जारी है।

     18 जुलाई 2025 को चैतन्य बघेल को ईडी ने दुर्ग भिलाई से गिरफ्तार किया था. ED और ACB/EOW की कार्रवाई को बघेल ने असंवैधानिक बताया था। इस मामले में जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा के सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया। 19 दिसम्बर को कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    इसे लेकर कांग्रेस संचार मीडिया के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला द्वारा जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि चैतन्य बघेल को बिलासपुर हाईकोर्ट से जमानत मिली है हम लोगों को इस बात का पूरा अंदाजा था कि न्याय जरूर आएगा। यह बड़ी कानूनी राहत है। हमें पूरा भरोसा था कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता है।

    3200 करोड़ का शराब घोटाला- ईडी

    ईडी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 3200 करोड़ के घोटाले का दावा किया है। इस स्कैम की अभी जांच चल रही है। ईडी की शराब घोटाले को लेकर जांच में कई अहम खुलासे भी हुए हैं। इसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, मुख्यमंत्री की पूर्व उपसचिव रही सौम्या चौरसिया के साथ ही व्यवसायी अनवर ढेबर, सहित कई अन्य आईएएस पदाधिकारी भी इसमें शामिल है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में लगभग 20 करोड़ रुपए चैतन्य बघेल द्वारा लिया गया और उनकी भूमिका को देखते हुए 18 जुलाई 2025 को चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने की गिरफ्तार किया था और उस समय से चैतन्य बघेल जेल में बंद थे।

    ईडी ने शराब घोटाले में पेश किया था चार्जशीट : वर्तमान समय में शराब घोटाले की जांच तेजी से चल रही है और इसे प्रवर्तन निदेशालय ने काफी मजबूती से तैयार भी किया है। 26 दिसंबर 2025 को प्रवर्तन निदेशालय ने 29,800 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दायर की। जिसमें मनी लांड्रिंग के पुख्ता दस्तावेज मिलने का दावा किया गया।

    चैतन्य बघेल को लेकर ईडी का खुलासा : आबकारी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने चैतन्य बघेल को मुख्य कड़ी माना था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव के पद पर तैनात सौम्या चौरसिया को आबकारी घोटाले में मिडिएटर की भूमिका के तौर पर शामिल किया था। DMF घोटाले में भी सौम्या चौरसिया की भूमिका संदेहास्पद रही है, जिस पर वह जमानत पर थीं, लेकिन 17 दिसंबर 2025 को आबकारी घोटाले में सौम्या चौरसिया को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। वर्तमान समय में सौम्या चौरसिया जेल में हैं।

    शराब घोटाले केस में अब तक ये अरेस्ट

    • सेवानिवृत्त आईएएस ऑफिसर अनिल टुटेजा
    • शराब कारोबारी अनवर ढेबर (रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई)
    • अरुण पति त्रिपाठी (तत्कालीन सीएसएमसीएल के एमडी)
    • अरविंद सिंह
    • नितेश पुरोहित
    • सुनील दत्त
    • त्रिलोक सिंह  ढील्लन (कारोबारी)
    • पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा
    • विकास अग्रवाल
    • अनुराग द्विवेदी
    • अनुराग सिंह
    • दिलीप पांडे
    • दीपक द्वारी
    • चैतन्य बघेल (अब जमानत मिली)
    Korba Ratan
    Bhupesh Baghel's son Chaitanya Baghel gets major relief in liquor scam case gets bail from High Court
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Articleइंडियाएआई मिशन के तहत 38,000 जीपीयू के साथ भारत ने एआई इकोसिस्टम को दी रफ्तार
    Next Article Pakistan के पंजाब में वाहन दुर्घटना में विश्वविद्यालय के एथलीट सहित 15 लोगों की मौत

    Related Posts

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    चॉकलेट देकर मासूम से दरिंदगी, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में

    January 13, 2026

    CG News: विकास तिवारी को एक और झटका, कांग्रेस से 6 साल के निष्कासन के बाद सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाया

    January 13, 2026
    Our Picks

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    चॉकलेट देकर मासूम से दरिंदगी, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में

    January 13, 2026

    CG News: विकास तिवारी को एक और झटका, कांग्रेस से 6 साल के निष्कासन के बाद सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटाया

    January 13, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.