Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    January 13, 2026

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
      • रायपुर
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Korba Ratan News
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – दुनिया
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • पर्व – त्यौहार
    • खेल
    • हेल्थ
    Home»देश - दुनिया»108 घोड़े, हजारों भक्‍त… ‘सोम’ का मतलब अमृत से जड़ा हुआ, सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बोले PM मोदी
    देश - दुनिया

    108 घोड़े, हजारों भक्‍त… ‘सोम’ का मतलब अमृत से जड़ा हुआ, सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बोले PM मोदी

    Korba RatanBy Korba RatanJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    PM Modi in Somnath Mandir: तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अंतिम दिन है. ‘शौर्य यात्रा’ के समापन के बाद पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद सभा को संबोधित किए. पीएम मोदी ने रविवार सुबह गिर सोमनाथ में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतीकात्मक जुलूस ‘शौर्य यात्रा’ का भी नेतृत्व किया. इस दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे.

    पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वहां उपस्थित ‘ऋषिकुमार’ से बातचीत की. इस दौरान वहां पर हजारों की तादाद में आए श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और सोमनाथ मंदिर से निकलते समय PM मोदी ने डमरू बजाया.

    पीएम मोदी बोले, “मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के न्यासी के रूप में इस अवसर पर सेवा करने का मौका मिला. आज जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो बार-बार मन में प्रश्न आ रहा है कि ठीक 1000 वर्ष पहले, ठीक इसी जगह पर क्या माहौल रहा होगा? अपनी आस्था, अपने विश्वास, अपने महादेव के लिए हमारे पुरखों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. 1000 साल पहले वह आक्रंता सोच रहे थे कि हमें जीत लिया कि आज 1000 साल बाद भी सोमनाथ महादेव के मंदिर पर फहरा रही ध्वजा पूरी सृष्टि का आह्वान कर रही है कि हिंदुस्तान की शक्ति क्या है, उसका सामर्थ्य क्या है. यहां का कण-कण वीरता और साहस का साक्षी है.”

    समय, वातावरण, उत्सव अद्भुत: पीएम मोदी

    उन्होंने कहा, “यह समय अद्भुत है. यह वातावरण अद्भुत है. यह उत्सव अद्भुत है. एक ओर स्वयं महादेव दूसरी ओर समुद्र की विशाल लहरें, सूर्य की किरणें, मंत्रों की यह गूंज, आस्था का यह उफान और इस दिव्य वातावरण में भगवान सोमनाथ के आप सब भक्तों की उपस्थिति यह इस अवसर को दिव्य, भव्य बना रही है.”

    ‘सोम’ अर्थात ‘अमृत’ जड़ा हुआ

    पीएम मोदी बोले, “जब महमूद गजनी से लेकर औरंगजेब तक तमाम आक्रांता सोमनाथ पर हमला कर रहे थे तो उन्हें लग रहा था कि उनकी तलवार सनातन सोमनाथ को जीत रही है, वे मजहबी कट्टरपंथी यह नहीं समझ पाए कि जिस सोमनाथ को वे नष्ट करना चाहते हैं. उसके नाम में ही ‘सोम’ अर्थात ‘अमृत’ जड़ा हुआ है. उसके ऊपर सदाशिव महादेव के रूप में वह चैतन्य शक्ति प्रतिष्ठित है जो कल्याणकारी भी है और शक्ति का स्रोत भी है.”

    भारत के पास हजारों साल पुराने पुण्यस्थान

    PM मोदी ने कहा, “अगर किसी देश के पास 100 साल पुरानी विरासत होती है तो वह देश उसे अपनी पहचान बनाकर दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है, वहीं भारत के पास सोमनाथ जैसे हजारों साल पुराने पुण्यस्थान है. लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद गुलामी की मानसिकता वाले लोगों ने उनसे पल्ला झाड़ने की कोशिश की, उस इतिहास को भूलाने के प्रयास हुए. हम जानते हैं कि सोमनाथ की रक्षा के लिए देश ने कैसे-कैसे बलिदान दिए थे. कितने ही नायकों का इतिहास सोमनाथ मंदिर से जुड़ा है लेकिन दुर्भाग्य से इसे कभी उतना महत्व नहीं दिया गया बल्कि आक्रमण के इतिहास को भी कुछ राजनेताओं और इतिहासकारों द्वारा व्हाइटवॉश करने की कोशिश की गई.”

    Korba Ratan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Previous Article‘कहो ना प्यार है…’, गाने पर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने लगाए ठुमके, उज्जैन में अभ्युदय राज्यस्तरीय युवा उत्सव प्रोग्राम हुईं शामिल
    Next Article Grok के अश्लील कंटेंट विवाद पर ‘X’ ने मानी गलती, डिलीट किए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक

    Related Posts

    MP News: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा के लिए रेस हुई तेज, दिग्विजय सिंह के कार्यकाल से पहले ही दावेदारों की लगी लंबी कतार

    January 13, 2026

    India-US Trade Deal पर फिर टली बात! ट्रंप की टैरिफ वाली नई धमकी के बीच रिपोर्ट्स में दावा

    January 13, 2026

    क्या यूपी में प्रियंका गांधी के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव? पार्टी में बढ़ रही सक्रियता, जानिए क्या है रणनीति

    January 12, 2026

    Grok के अश्लील कंटेंट विवाद पर ‘X’ ने मानी गलती, डिलीट किए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक

    January 11, 2026
    Our Picks

    MP News: मध्‍य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा के लिए रेस हुई तेज, दिग्विजय सिंह के कार्यकाल से पहले ही दावेदारों की लगी लंबी कतार

    January 13, 2026

    India-US Trade Deal पर फिर टली बात! ट्रंप की टैरिफ वाली नई धमकी के बीच रिपोर्ट्स में दावा

    January 13, 2026

    क्या यूपी में प्रियंका गांधी के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव? पार्टी में बढ़ रही सक्रियता, जानिए क्या है रणनीति

    January 12, 2026

    Grok के अश्लील कंटेंट विवाद पर ‘X’ ने मानी गलती, डिलीट किए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक

    January 11, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    पर्व - त्यौहार

    पाकिस्तान फिर लहूलुहान: शांति समिति के 4 सदस्यों की सरेआम हत्या

    By Korba RatanJanuary 13, 20260

    Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की…

    रिश्ते का खून: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, साजिश में दोस्त भी शामिल

    January 13, 2026

    प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 13, 2026

    रात के सन्नाटे में दहशत: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर सशस्त्र लूट

    January 13, 2026

    Korba Ratan एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रकाशित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और ताज़ा खबरें पहुँचाना है।

    Email Us: korbaratna@gmail.com

    Useful Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    Disclaimer

    इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार व जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। Korba Ratan किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देता। किसी भी समाचार पर निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं पुष्टि करें।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Korba Ratan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.